{"_id":"6848798e8732093e89076bfd","slug":"orders-to-ensure-cleanliness-and-maintenance-of-infrastructure-in-areas-under-gmada-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130018-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गमाडा के अधीन क्षेत्रों में सफाई और बुनियादी ढांचे के रखरखाव को सुनिश्चित करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गमाडा के अधीन क्षेत्रों में सफाई और बुनियादी ढांचे के रखरखाव को सुनिश्चित करने के आदेश
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा ने बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक और समग्र सफाई से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को गमाडा के सीए विशेष सारंगल ने इस समस्या के हल के लिए जेई स्तर के अधिकारियों को ऐसे सभी क्षेत्रों में नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। सफाई की महत्ता पर जोर देकर सीए सारंगल ने कहा कि गमाडा की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने द्वारा विकसित क्षेत्रों में सफाई बनाए रखे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
गमाडा को आवंटित शहरी संपदाओं/सेक्टरों में बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक और समग्र सफाई के रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त मुख्य प्रशासक-2 अनमोल सिंह धालीवाल को इस काम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीए गमाडा ने कहा कि गमाडा के सेक्टरों में तैनात जूनियर इंजीनियर अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों, हरित पट्टियों और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का नियमित निरीक्षण और निगरानी सुनिश्चित करेंगे। वे स्वच्छता सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय भी करेंगे तथा उपरोक्त नोडल अधिकारी को सफाई एवं रखरखाव की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। सीए ने साफ कहा है कि इस संबंधी लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गमाडा के अधिकार क्षेत्र के सेक्टर
सेक्टर-81, 84, 85 और 86, एरोसिटी, सेक्टर 90, 91, 92, 92 अल्फा और 93, आईटी सिटी, सेक्टर 87, 88, 89, 94, 95 और 96, सेक्टर 97, 98, 99 और 100, सेक्टर 101, 102, 103 और 104, सेक्टर 104, 105, 106 और 107, सेक्टर 108, 109, 110, 110 और 112, सेक्टर 113, 114, 115 और 116, सेक्टर 74 अल्फा, 117, 118, 119 और 120, सेक्टर 121, 122, 123, 124, 125 और 126, न्यू चंडीगढ़, सेक्टर 1, 2, 3, 4,5, 6, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18,19,20,21,22 और 24 गमाडा के अधिकार क्षेत्र में आते है।