फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Orders issued on other issues including work on black spots in review meeting

Mohali News: समीक्षा बैठक में ब्लैक स्पॉट पर काम करने समेत अन्य मुद्दों पर आदेश जारी

Fri, 02 Feb 2024 06:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Orders issued on other issues including work on black spots in review meeting
अतिरिक्त उपायुक्त तिड़के के समक्ष जीरकपुर और खरड़ में पानी भरने का मुद्दा भी उठा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और संबंधित उप संभागों के उप मंडल मजिस्ट्रेटों के साथ शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) विराज एस तिड़के ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉसिंग डेराबस्सी उप संभाग क्षेत्र के चंडीगढ़-अंबाला खंड पर जल्द ब्लैक स्पॉट ठीक करें।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और यह हमारा मुख्य कर्तव्य है कि राजमार्ग को और सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत हो वहां रोशनी/ब्लिंकर्स को स्थापित किया जाना चाहिए और उन्हें ठीक से बनाए रखा जाना चाहिए। वहीं जहां भी जरूरत हैं वहां मोड़ को चौड़ा किया जाना चाहिए और जरूरत के हिसाब से स्ट्रिप भी लगानी चाहिए।
विज्ञापन

जीरकपुर के हालात की भी चर्चा हुई
एमसीडी चौक, जीरकपुर में वर्षा जल जमाव के लंबे समय से लंबित मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए, अतिरिक्त उपायुक्त, विराज एस तिड़के ने एसडीएम डराबस्सी, हिमांशु गुप्ता को निर्देश दिया कि वे इस मुद्दे को हल न कर पाने को लेकर संबंधित हितधारकों को एक नोटिस जारी करें। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से मामले पर गौर करने को कहा। वहीं कहा कि ऐसा न करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे की गंदगी का मुद्दा उठाया
जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों से फ्लाईओवर के नीचे सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए स्थानीय निकाय को एक स्थान आवंटित करने का भी आग्रह किया। एनएचएआई के अधिकारियों ने उन्हें योजना सौंपे जाने के तुरंत बाद साइट आवंटित करने का आश्वासन दिया।

पंजाबी भाषा को संकेत बोर्ड में प्राथमिकता देने को कहा
एसडीएम खरड़ गुरमंदिर सिंह ने लांडरा रोड और कुराली रोड पर बारिश के पानी का मुद्दा उठाया। वहीं एडीसी ने एनएचएआई अधिकारियों से समयबद्ध समस्याओं को दूर करने को कहा। एडीसी ने एनएचएआई के अधिकारियों से संकेत बोर्डों में पंजाबी भाषा को पहली भाषा के रूप में प्रदर्शित करने और वर्तनी में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से पंजाब सरकार के आदेशों को लागू करने को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला ने बैठक में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed