फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Order for investigation of beautification of Phase-7 market on irregularities, work stopped

अनियमितता के आरोप में फेज-7 के बाजार के सौंदर्यीकरण की जांच का आदेश, काम रुकवाया

Fri, 05 Mar 2021 02:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Order for investigation of beautification of Phase-7 market on irregularities, work stopped
मोहाली। फेज-7 के बाजार में सौंदर्यीकरण के नाम पर पहले से लगे लाल पत्थर पर दोबारा पत्थर लगाए जाने के काम पर नगर निगम ने रोक लगा दी है। अमर उजाला ने सौंदर्यीकरण के नाम पर हो रहे सरकारी पैसों के दुरुपयोग का मामला उठाया था। अमर उजाला के इस अभियान से स्थानीय समाजसेवी भी जुड़े, जिसके बाद निगम कमिश्नर डॉ. कमल गर्ग हरकत में आए और जांच का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

वीआईपी सिटी के फेज-7 के बाजार का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसमें कई तरह की अनियमितताओं का आरोप है। यहां पहले से लगे लाल पत्थर ठीक हालत में हैं। इसके बावजूद उन्हीं पत्थरों के ऊपर दोबारा से लाल पत्थर लगाए जा रहे थे। इतना ही नहीं पार्किंग प्लेस पर लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक के नीचे गटका, सीमेंट और रेत का पुराना मिक्सर इस्तेमाल किया जा रहा था। अमर उजाला की ओर से यह मुद्दा उठाए जाने के बाद कई समाज सेवी भी हरकत में आ गए। पूर्व पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने निगम कमिश्नर सहित स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को इस मामले की लिखित शिकायत भी दी थी। जिसमें इस पूरे मामले को उठाते हुए सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

निगम कमिश्नर और निकाय विभाग को दी गई शिकायत में कहा गया था कि फेज-7 की मार्केट में शोरूम्स के सामने पहले से ही ठीक हालत में लगे लाल पत्थरों के ऊपर दोबारा वैसे ही पत्थर लगाए जा रहे हैं। जिसका कोई औचित्य नहीं है। शिकायत में कहा गया था कि इन लाल पत्थरों के आगे पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। जिनमें इस्तेमाल किया जा रहे गटके, सीमेंट और रेत का मिक्सर पुराना है। जो किसी भी निर्माण प्रक्रिया के लिए उपयुक्त नहीं है। जबकि वहां पर लगे पेवर ब्लॉक भी ठीक हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में इन मुद्दों को उठाते हुए कहा गया था कि सौंदर्यीकरण के नाम पर ऐसे काम करवाए जा रहे हैं जिनकी जरूरत ही नहीं है। जबकि जरूरत के कामों पर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा। ऐसे में सार्वजनिक पैसों की बर्बादी का आरोप लगाया गया था।

इस पूरे प्रकरण को मोहाली के निगम कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल काम रुकवाने का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत मिली है। पता चला है कि पहले से लगे पत्थर पर ही दोबारा पत्थर लगाया गया है। जो कि गलत है, नया पत्थर लगाने के लिए पहले से लगा पुराना पत्थर हटाना जरूरी था। लिहाजा नया लाल पत्थर हटा कर पुराने पत्थर की गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया है। निगम कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed