फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Operation Shield mock drill for civil security today

Mohali News: नागरिक सुरक्षा के लिए ऑपरेशन शील्ड मॉकड्रिल आज

Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Operation Shield mock drill for civil security today
मोहाली/लालड़ू। ऑपरेशन शील्ड के तहत नागरिक सुरक्षा के लिए भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के एलपीजी बाॅटलिंग प्लांट (बीपीसीएल) लालड़ू में शनिवार शाम छह बजे माॅकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त कोमल मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास डिप्टी कमांडेंट जनरल पंजाब होम गार्ड, सिविल डिफेंस विभाग और गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। ऑपरेशन शुरू होने से पहले क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाया जाएगा। सायरन बजने के बाद घटनास्थल पर मौजूद व्यक्तियों को बचाने के लिए आपातकालीन प्रक्रियाओं की एक शृंखला के तहत सामूहिक बचाव अभियान चलाया जाएगा। अभ्यास के दौरान वास्तविक समय की आपातकालीन स्थितियों को दर्शाने के लिए आसपास की ट्रैफिक लाइटें और वाहनों की हेड लाइटें बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने आम जनता से हवाई हमले के सायरन सुनकर ना घबराने की अपील की और निर्दिष्ट क्षेत्र में अभ्यास के दौरान उनसे पूर्ण सहयोग की अपील की। इस मौके पर डेराबस्सी उपमंडल मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार बीपीसीएल लालड़ू में नागरिक सुरक्षा अभ्यास के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed