फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Operation Kaso was conducted at 77 places in three months, 438 smugglers were arrested

Mohali News: तीन माह में 77 जगह पर चलाया ऑपरेशन कासो, 438 तस्कर किए गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Operation Kaso was conducted at 77 places in three months, 438 smugglers were arrested
मोहाली। युद्ध नशों के विरूद्ध मुहिम के तहत मोहाली पुलिस ने तीन माह में 77 संदिग्ध जगहों पर ऑपरेशन कासो चलाकर 858 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और 438 तस्करों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर ने मोहाली, रोपड़ व फतेहगढ़ साहिब में नशों के खिलाफ जीरो टालरेंस पॉलिसी अपनाकर तीन माह में की गई कार्रवाई की जानकारी साझा की। डीआईजी भुल्लर ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर 3 अप्रैल तक एनडीपीएस की अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 273 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें 41 मामले कॉमर्शियल मात्रा के हैं। इस दौरान पुलिस ने 77 जगहों पर कासो ऑपरेशन चलाया। हरेक जिले में करीब दो-दो बार सभी केमिस्ट शॉप, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की औचक निरीक्षण किया। 858 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इसमें 438 नशा तस्कर काबू किए गए। नशा तस्करों से 35.325 किलो अफीम, 121.974 किलो चूरा पोस्त (भुक्की), 2.186 किलो नशीला पदार्थ, 419978 नशीले कैप्सूल, 1.124 किलो हेरोइन, 4.73 किलो गांजा, 197530 नशीले टीके, 0.032 ग्राम स्मैक, 1.290 किलो कोकीन, 3.22 किलो चरस, 8 लाख 74 हजार 820 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों से 5 पिस्टल, 4 मैग्जीन, कई तरह के कारतूस, 3 लग्जरी गाडिय़ां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


संपर्क प्रोग्राम से मिली काफी सफलता

डीआईजी भुल्लर ने बताया कि गांव में कुल 1228 वार्ड डिफेंस कमेटी (वीडीसी कमेटियां )और शहर में 160 कमेटियां बनाई जा चुकी है। इन कमेटियों से अलग-अलग अधिकारी मीटिंग करते हैं। मीटिंग में लोगों को जागरूक किया जाता है कि वह अपने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। पुलिस का कहना है कि अगर उनकी गली मोहल्ले में कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर -9779100200 जारी किया गया है। इसके अलावा स्कूलों के अध्यापकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed