फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Openly flouted fireworks regulations in Kurali, raising questions about the administration

Mohali News: कुराली में आतिशबाजी के नियमों की खुली अवहेलना, प्रशासन पर सवाल

Sat, 18 Oct 2025 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Openly flouted fireworks regulations in Kurali, raising questions about the administration
कुराली। शहर में आतिशबाजी बेचने के नियमों और निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे शहर वासियों और राहगिरों की जान-माल जोखिम में है। अदालत द्वारा जारी आदेशों के बावजूद जिला प्रशासन ने लगभग 20 लाइसेंसधारी थोक व्यापारियों और 4 अस्थायी स्टॉलों को लाइसेंस जारी किया है, जबकि शहर में 500 से ज्यादा दुकानें और स्टॉल्स अवैध रूप से लग चुके हैं। बस स्टैंड और मोरिंडा रोड पर सैकड़ों दुकानदारों ने अपने अन्य कार्य छोड़कर आतिशबाजी का भंडारण कर लिया है।
विज्ञापन

खतरे के बावजूद स्कूलों, पावरकॉम और रेलवे के बिजली ग्रिड के पास स्टॉल्स लग चुके हैं। पडियाला से बनमाजरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंट में भरी आतिशबाजी कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके चलते ट्रैफिक जाम और राहगिरों को भी भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि आतिशबाजी व्यापार से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शहर वासियों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेज कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed