{"_id":"6a3c3f55f34d5c114b072989","slug":"online-system-launched-at-aiims-patients-forced-to-wait-for-hours-mohali-news-c-289-1-pkl1068-920-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एम्स में ऑनलाइन सिस्टम शुरू, मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एम्स में ऑनलाइन सिस्टम शुरू, मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) मोहाली में नया ई-हॉस्पिटल सिस्टम मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ऑनलाइन पंजीकरण और एबीएचए एप आधारित प्रक्रिया के चलते ओपीडी पर्ची बनवाने में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एंड्रॉयड फोन न होने वाले मरीजों को एबीएचए एप से विशेष दिक्कत हो रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 1500 मरीजों की ओपीडी होती है। इस नई प्रणाली से मरीजों को परेशानी हो रही है।
मैं सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंच गया । टोकन मिलने के बावजूद पर्ची बनवाने के लिए करीब दो घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ा। नई व्यवस्था से मरीजों का समय बचने की बजाय अधिक लग रहा है। - विकास बाली निवासी रायपुर
मैं अस्पताल में इलाज के लिए आया। फोन एंड्रायड नहीं होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। इस कारण समय लगा। मेरे साथ इलाज के लिए बुजुर्ग आए। उनका भी एबीएचए एप के जरिए पंजीकरण कराने में परेशानी हुई। - प्रदीप निवासी फेज-6
विज्ञापन
मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पंजीकरण किया जा रहा है। नई प्रणाली लागू होने के शुरुआती चरण में कुछ तकनीकी और प्रक्रियागत चुनौतियां हैं, जिन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. करणबीर सिंह, डीएमएस, सिविल अस्पताल फेज-6