फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One youth killed in road accident, second injured

कार की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 09 Jan 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
One youth killed in road accident, second injured
कुराली। कुराली-सिसवां हाईवे पर गांव बूथगढ़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप में घायल हो गया। उसको पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात फार्रच्यूनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव खिजराबाद निवासी नीरज कपिल जो कि ओमेक्स में काम करता है, वह रात के समय अपने दोस्त मनदीप सिंह निवासी संगतपुरा के साथ अपनी एक्टिवा नंबर सीएच 01 बीए 7523 पर आ रहा था। इसी दौरान जब वह गांव बूथगढ़ के नजदीक से मुड़ने लगा तो कुराली की ओर से आई एक तेज रफ्तार फार्रच्यूनर कार ने उसको टक्कर मार दी। इसके बाद वह दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए और पीछे आ रहे उनके एक रिश्तेदार ज्ञान चंद और अन्य लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। लेकिन नीरज कपिल की रास्ते में ही मौत हो गई और गंभीर घायल मनदीप सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों की शिकायत पर अज्ञात फार्रच्यूनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed