फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One person injured in a fight after a road accident died, three arrested

सड़क हादसे के बाद हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
One person injured in a fight after a road accident died, three arrested
लांडरां/बनूड़। 22 जून को खासपुर के नजदीक हाईवे पर रेहड़ी में बाइक लगने के बाद रेहड़ी वाले तीन ने लोगों ने मारपीट कर बाइक सवार लखवीर सिंह पुत्र हरनेक सिंह वासी गांव चंगेरा को गंभीर घायल कर दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। अब बनूड़ पुलिस ने पहले दर्ज किए गए मारपीट के केस में कत्ल की धाराएं जोड़कर इस मामले में आरोपी परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह और गुरध्यान सिंह निवासी खासपुर थाना बनूड़ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों की शिकायत के मुताबिक लखवीर सिंह गांव मनौली सूरत से खासपुर को होकर गांव चंगेरा वापस आ रहा था। जब वह तेपला रोड पर चड़ा तो रेहड़ी वाला सड़क पर रेहड़ी खड़ी करके मोबाइल पर बातें कर रहा था तो उसकी बाइक रेहड़ी से टकरा गई। इस पर रेहड़ी वाले सहित तीन लोगों ने गोबर उठाने वाले फावड़े से लखवीर सिंह को घायल कर दिया। इसके बाद गंभीर घायल लखबीर को पहले बनूड़ के सरकारी अस्पताल में फिर मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इसके बाद वहां से उसे बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed