फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed, two injured in two road accidents

दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो जख्मी

Mon, 06 Dec 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in two road accidents
जीरकपुर। शहर में हुए दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों में एक्टिवा सवार पिता-पुत्र शामिल हैं। चंडीगढ़ अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा जीरकपुर क्षेत्र में हुआ। जहां पर 40 वर्षीय नंद लाल निवासी सोलन हिमाचल अपने घर से पैदल स्थानीय ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान उसको पीछे से आ रहे एक तेज ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उसको घायलावस्था में चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई सुखवंत सिंह निवासी सोलन के ब्यान पर आरोपी फरार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा ढकोली में हुआ। जतिंद्र वर्मा निवासी गुरजीवन विहार ने पुलिस ने बताया कि 3 दिसंबर को वह 16 वर्षीय बेटे रोहित के साथ एक्टिवा पर मनीमाजरा गए थे। वहां से वापस आते जब वह एमएस एन्क्लेव के सामने पहुंचे तो उनके एक्टिवा में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों एक्टिवा सहित गिरकर घायल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने जख्मी के ब्यान के आधार पर आरोपी फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed