फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed by corona in Mohali, total number of dead reached 350

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, मृतकों की कुल संख्या 350 पहुंची

Fri, 08 Jan 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
One killed by corona in Mohali, total number of dead reached 350
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का संकट गहराया हुआ है। वीरवार को एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, शहरी और आसपास के क्षेत्र से 59 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 72 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है। तब वह सेहत विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन जरूर करें। घर से बाहर जाते समय चेहरे पर मास्क पहनें और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। जानकारी के मुुताबिक वीरवार को बनूड़ में एक, डेराबस्सी में एक, ढकोली में पांच, घडुआं में तीन, खरड़ में छह, कुराली में एक, लालड़ू में एक और मोहाली शहरी क्षेत्र में 41 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 18533 मामले सामने चुके हैं और इनमें से 17237 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 350 पहुंच गया है। वहीं, अब जिले में सक्रिय केस 946 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed