फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed by corona in Mohali, record 149 people infected

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, रिकॉर्ड 149 लोग हुए संक्रमित

Thu, 11 Mar 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
One killed by corona in Mohali, record 149 people infected
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितोें की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। कई महीनों के बाद बुधवार को जिले में एक साथ 149 कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। जबकि एक व्यक्ति की इस महामारी से मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या अब 392 पर पहुंच गई। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि एक बार फिर संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में हम सबको अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए, जिससे उक्त महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुुधवार को कोरोना से जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसके बारे में जिला प्रशासन ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। हालांकि, संक्रमित हुए 149 मरीजों में सबसे ज्यादा मोहाली शहरी क्षेत्र से कुल 92 केस सामने आए हैं। जबकि बनूड़ के दो, डेराबस्सी के 18, ढकोली के 16, घडुआं के 5, खरड़ के 13, कुराली के दो और लालड़ू का एक केस शामिल है। वहीं, इस तरह संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 21188 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 19784 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1012 है।
विज्ञापन

ट्राइसिटी में सबसे ज्यादा मौत हुई मोहाली में
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की बात करें तो मोहाली की स्थिति काफी चिंताजनक है। कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में ट्राइसिटी में मोहाली टॉप पर है। अब तक मोहाली में कोरोना महामारी से 392 मौतें हो चुकी हैं। जबकि चंडीगढ़ में 365 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पंचकूला में अभी तक मौतों का आंकड़ा डेढ़ सौ भी पार नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed