फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed by corona in Mohali, 76 infected

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 76 हुए संक्रमित

Sat, 12 Dec 2020 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
One killed by corona in Mohali, 76 infected
मोहाली। जिले में शुक्रवार को कोरोना महामारी से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 76 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, 76 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा केस मोहाली शहर में सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, ताकि कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई। जिला प्रशासन की ओर से उसके बारे में जानकारी साझा नहीं की गई। वहीं, नए कोरोना संक्रमितों में ढकोली और इसके आसपास के इलाके से तीन और मोहाली में 73 कोरोना के केस सामने आए हैं। जबकि जीरकपुर, खरड़, कुराली, डेराबस्सी, लालड़ू और बनूड़ से कोई मरीज सामने नहीं आया है। जो कि जिला प्रशासन के लिए राहत की खबर हैै। हालांकि प्रशासन ने लोगों को साफ हिदायत दी है कि जिसमें भी कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं, वह पहल के आधार पर अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। बता दें कि मोहाली में अब तक 16812 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 14195 तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि 2312 सक्रिय केस हैं। वहीं, अब तक 305 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed