फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed by corona in Mohali, 54 people infected

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 54 लोग संक्रमित

Mon, 18 Jan 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
One killed by corona in Mohali, 54 people infected
मोहाली। शहर में भले ही कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीन आ गई है। लेकिन अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। रविवार को एक और व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। जबकि 54 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है और वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करते रहें। मास्क पहनकर ही घर से निकलें, भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक रविवार को जिस व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिला प्रशासन ने उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। वहीं जो 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें डेराबस्सी में दो, ढकोली में आठ, घडुआं में तीन, खरड़ में सात, कुराली में एक और मोहाली एरिया में 33 केस सामने आए हैं, जबकि न्यू चंडीगढ़ समेत बनूड़ के कई एरिया में एक भी केस सामने नहीं आया। वहीं, 40 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। बता दें कि जिले में अब तक 19019 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 17835 लोग तंदुरुस्त हुए हैं और 354 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जिले में अभी 830 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन

मोहाली में 24 घंटे कोरोना टेस्ट की सुविधा
जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से मोहाली के सभी सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच संबंधी सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर कोई भी व्यक्ति जाकर कोरोना की जांच करवा सकता है। सिविल अस्पताल मोहाली में 24 घंटे का कोरोना सेंटर स्थापित किया गया है। इसके अलावा मोहाली में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो गया है। मोहाली सिविल अस्पताल, खरड़ सिविल अस्पताल और बनूड़ अस्पताल में टीकाकरण शुरू हुआ है। पहले चरण में सेहत कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 36 कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed