फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed and 75 infected with corona in Mohali

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 75 संक्रमित

Fri, 25 Dec 2020 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
One killed and 75 infected with corona in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। इससे वीरवार को जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 75 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 149 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
विज्ञापन

इस संबंधी एडीसी आशिका जैन ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब तक कोरोना महामारी से निपटने की दवाई नहीं आती, तब तक सभी को अपना ख्याल रखना होगा। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान बनूड़ में एक, बूथगढ़ में दो, डेराबस्सी में 9, ढकोली में 5, घंडुआं में दो, खरड़ में 5 और मोहाली शहरी क्षेत्र में 51 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 17801 तक पहुंच गया है। इनमें से 15917 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 335 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अभी जिले में 1549 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed