{"_id":"60dcd6978ebc3ec208284c4f","slug":"one-died-of-corona-in-mohali-13-infected-found-mohali-news-pkl4185331173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 13 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 13 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को कोरोना महामारी से दो लोगों की मौत गई, जबकि 13 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही जिले में अब 248 केस सक्रिय रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। अभी तक महामारी का खतरा बरकरार है। जहां तक हो सके लोग मास्क पहनें साथ ही जिन आयु वर्ग में टीकाकरण मुहिम चल रही है, उस आयु वर्ग वाले टीकाकरण करवाए।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में मोहाली शहरी इलाके का एक, कुराली का एक, खरड़ के पांच, बूथगढ़ का एक ढकोली के दो और डेराबस्सी के तीन केस सामने आए हैं। हालांकि कई इलाकों में नए केस बिल्कुल कम आ रहे हैं, जो कि जिला प्रशासन के लिए काफी राहत की बात है।
बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 68247 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 66950 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 248 केस सक्रिय हैं। वहीं 1049 लोगों की मौत हो चुकी है।