{"_id":"627825865544164e6e73060c","slug":"one-day-remand-of-four-accused-including-gangster-bhupi-rana-extended-mohali-news-pkl4500333135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर भूप्पी राणा समेत चारों आरोपियों का एक दिन का रिमांड बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर भूप्पी राणा समेत चारों आरोपियों का एक दिन का रिमांड बढ़ा
विज्ञापन
मोहाली। अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ मिड्डूखेड़ा की हत्या मामले में पुलिस चार आरोपियों सज्जन सिंह उर्फ भोलू, अनिल कुमार उर्फ लट्ठ, सन्नी और भूप्पी राणा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। रिमांड समाप्त होने के बाद रविवार जिला अदालत में पेश किया।
अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए इनका पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपियों का एक दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस अब सभी आरोपियों को 9 मई को जिला अदालत में फिर पेश करेगी।
जानकारी के मुताबिक अकाली नेता मिड्डूखेड़ा की हत्या के मामले की जांच में पुलिस सज्जन सिंह उर्फ भोलू, अनिल कुमार उर्फ लट्ठ, सन्नी को दिल्ली जेल से और गैंगस्टर भूप्पी राणा को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देने के लिए उनके द्वारा प्रयोग किए गए कुछ हथियार बरामद कर लिए गए हैं जबकि कुछ बरामद किए जाने अभी बाकी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर जल्द ही पुलिस इस केस में अहम खुलासे करेगी।