फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One click, six victims, and Rs 27.43 lakh wiped out

Mohali News: एक क्लिक, छह शिकार और 27.43 लाख रुपये साफ

Mon, 02 Nov 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
One click, six victims, and Rs 27.43 lakh wiped out
ब्लिंकिट के नाम पर बुजुर्ग से 14.77 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर नौकरी का लिंक भेज महिला के खाते से उड़ाए 1.98 लाख
विज्ञापन


बुजुर्ग के दो बैंक खातों से उड़ाई सबसे बड़ी रकम, पुराने सिक्कों और फर्जी ट्रेडिंग के नाम पर भी लाखों की धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। साइबर ठगों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। कहीं नौकरी दिलाने के नाम पर भेजे गए लिंक से बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं तो कहीं कस्टमर केयर नंबर के जरिये मोबाइल का एक्सेस लेकर लाखों रुपये उड़ाए जा रहे हैं। मोहाली साइबर क्राइम थाने में दर्ज छह अलग-अलग मामलों में कुल 27.43 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी सामने आई है। इनमें सबसे बड़ी ठगी खरड़ के 77 वर्षीय सेवानिवृत्त मार्कफेड कर्मचारी अमर सिंह के साथ हुई। उन्होंने ब्लिंकिट एप से मंगवाए सामान को वापस करने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। इस दौरान साइबर ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से 14,77,009 रुपये निकाल लिए।


कस्टमर केयर नंबर के चक्कर में गंवा दिए 14.77 लाख
अमर सिंह ने 24 सितंबर को ब्लिंकिट एप से घर का सामान मंगवाया था। कुछ सामान गलत आने पर उन्होंने उसे वापस करने के लिए गूगल पर ब्लिंकिट का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। वहां मिले 1600103707 नंबर पर कॉल करने के बाद दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने उन्हें बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने को कहा। इसी दौरान आरोपियों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया और स्क्रीन पर पांच मिनट इंतजार करने का संदेश आने लगा। इस बीच आरोपियों ने उनके पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 14,77,009 रुपये निकाल लिए। पांच अक्तूबर की शाम को उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद छह अक्तूबर को उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन



नौकरी दिलाने का लिंक भेज महिला से ठगे 1.98 लाख
नयागांव के दशमेश नगर निवासी 52 वर्षीय सीमा रानी भी साइबर ठगों का शिकार हो गईं। उनके बेटे आयुष ने इंस्टाग्राम पर नौकरी हासिल करने के लिए एक लिंक भेजा था। इस लिंक के जरिये जॉब कार्ड हासिल करने के प्रयास में महिला के यूको बैंक खाते से दो अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 98,888 रुपये और एक लाख रुपये निकाल लिए गए। कुल 1,98,888 रुपये खाते से ट्रांसफर हो गए। इसके बाद लिंक बंद हो गया और उन्हें कोई जॉब कार्ड भी नहीं मिला। महिला ने 17 सितंबर को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में पति के साथ साइबर क्राइम थाने पहुंचकर बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम का लालच देकर 2.22 लाख ठगे
खरड़ के अमन एन्क्लेव निवासी करीब 60 वर्षीय किशन सिंह को सोशल मीडिया पर पुराने नोटों और सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का वीडियो दिखाई दिया। उन्होंने राज ज्ञानी ओल्ड कॉइन कंपनी के कथित मालिक राज ज्ञानी से संपर्क किया और पुराने नोटों व सिक्कों की तस्वीरें भेजीं। आरोपियों ने उनसे आधार कार्ड और फोटो भी मंगवा ली। इसके बाद 22 से 23 अगस्त के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये उनसे 2,22,979 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने 1,22,980 रुपये और जमा करवाने की मांग की। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत केस दर्ज किया है।



फर्जी ट्रेडिंग एप पर निवेश करवाकर पांच लाख हड़पे
जीरकपुर के सनराइज कॉम्प्लेक्स निवासी 33 वर्षीय जर्मनदीप सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग का विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक के जरिये उन्होंने अपनी ईमेल आईडी रजिस्टर कर ट्रेडिंग अकाउंट बनाया। इसके बाद उन्हें एक्सवेल नाम की वेबसाइट और एप के माध्यम से ट्रेडिंग शुरू करवाई गई। आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर तेल और सोने के शेयरों में निवेश करने का झांसा दिया। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस का खाता नंबर देकर उनसे एचडीएफसी बैंक खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्होंने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो एप पर खरीदे गए शेयरों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।



महिला के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकाले 3.18 लाख
मियांपुर चंगर निवासी सैदा बेगम के यूको बैंक की खिजराबाद शाखा स्थित खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 3,18,364 रुपये 50 पैसे निकाल लिए गए। उन्हें 10 अक्तूबर को मोबाइल पर 25 हजार रुपये कटने का संदेश मिला, जबकि उन्होंने किसी को पैसे ट्रांसफर नहीं किए थे। इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क करने का प्रयास किया और 1930 हेल्पलाइन व एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया है।




कोट्स
अलग-अलग शिकायतों में साइबर पुलिस ने छह एफआईआर दर्ज की हैं। आरोपियों की पहचान के लिए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी गई है। - वरिंदर सिंह खोसा, डीएसपी थाना साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed