फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One arrested with gold worth one crore three lakhs at Chandigarh airport

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक करोड़ तीन लाख के सोने के साथ एक काबू

Fri, 11 Feb 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
One arrested with gold worth one crore three lakhs at Chandigarh airport
मोहाली। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से आई फ्लाइट से उतरे एक यात्री को कस्टम विभाग ने दो किलो एक सौ ग्राम सोने के 18 बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है। सोने की कीमत एक करोड़ तीन लाख रुपये बताई जा रही है। कस्टम कमिश्नर लुधियाना वृंदाबा गोहिल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कस्टम विभाग ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यह मामला मंगलवार शाम साढ़े चार बजे का है। जब एयर इंडिया की फ्लाइट शारजाह से मोहाली एयरपोर्ट पर उतरी। इस दौरान कस्टम विभाग की टीम को ग्रीन चैनल पार कर रहे एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। जब उसके बैग की स्कैनिंग की गई तो सफेद मेडिकल टेप में लिपटा कुछ सामान मिला। जब उसे खोला गया तो सोने के 18 बिस्कुट बरामद हुए। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद जब वह कागजात नहीं दिखा पाया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़े गए
जिक्रयोग है कि एयरपोर्ट पर सोना पकड़ने का यह पहला मामला नहीं है। कोरोना काल में इंटरनेशनल फ्लाइट बंद होने से यह तस्करी रुकी थी। लेकिन, उससे पहले लगातार महिला व पुरुष सोने के साथ पकड़े गए थे। इस साल 28 जनवरी को कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए विमान के पिछले हिस्से में स्थित शौचालय के पास से एक थैली में करीब 10.83 लाख रुपये का सोना पकड़ा था। इससे पहले 4 जनवरी को साढे़ चार लाख रुपये का सोने के साथ महिला पकड़ी गई थी। यह महिला 22 कैरेट सोने के गहने ले जा रही थी। लेकिन, वह अपनी स्थिति साफ नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed