फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One arrested with 250 intoxicating pills

Mohali News: 250 नशे की गोलियों सहित एक गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 250 intoxicating pills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लांडरां/ बनूड़। बनूड़ थाने की पुलिस ने 250 नशे की गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव नग्गल सलेमपुर के रूप में हुई है।

थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि एएसआई जसविंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित बनूड़ से मनौली सूरत होते हुए नग्गल सलेमपुर जाने वाले लिंक रोड पर गश्त कर रही थी, जब पुलिस नग्गल के पास पहुंची तो एक बाइक सवार पुलिस को देख मुड़ने लगा। इस दौरान मोटरसाइकिल की टंकी पर रखा लिफाफा सड़क पर गिर गया। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर संदिग्ध युवक को रोक लिया और मोटरसाइकिल से गिरे लिफाफे की तलाशी ली। उस लिफाफे से 250 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed