{"_id":"680017b014b980358a0d1bc2","slug":"one-arrested-for-selling-fake-ipl-match-tickets-mohali-news-c-71-1-mli1005-127965-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आईपीएल मैच के फर्जी टिकट बेचते एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आईपीएल मैच के फर्जी टिकट बेचते एक गिरफ्तार
विज्ञापन
नयागांव। पीसीए स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में 15 अप्रैल को हुए पंजाब किंग्स बनाम केकेआर मैच के दौरान पुलिस ने नकली टिकट बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान संदीप कुमार के रूप में की गई है।
15 अप्रैल को मैच के दौरान नाकाबंदी की गई थी। इसी दाैरान सूचना मिली कि एक युवक मैच के नकली टिकट बेच रहा है। सूचना के आधार पर पीसीए क्रिकेट स्टेडियम के बाहर एंट्री पाॅइंट के पास चंडीगढ़ निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर उससे तीन फर्जी टिकट भी बरामद हुए। उसके खिलाफ मुल्लांपुर गरीबदास थाने में मामला दर्ज किया गया है। मुल्लांपुर गरीबदास थाने के एसएचओ नवदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी को 16 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उसके गिरोह का पता लगाने में जुटी है।