फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One and a half hour demonstration of farmers at Mullanpur barrier, sloganeering

मुल्लांपुर बैरियर पर किसानों का डेढ़ घंटे प्रदर्शन, नारेबाजी

Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
One and a half hour demonstration of farmers at Mullanpur barrier, sloganeering
नयागांव। हरियाणा के जिला करनाल में किसानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को मुल्लांपुर बैरियर, बड़ौदी टोल प्लाजा व ब्लॉक माजरी पर किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मुल्लांपुर बैरियर पर किसानों की ओर से चंडीगढ़ से आने व जाने का रास्ता बंद कर दिया। दूसरी ओर, किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ व पंजाब पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया था। इसके विरोध में टोल व मुख्य मार्गों पर संयुक्त किसान नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। मुल्लांपुर बैरियर पर चंडीगढ़ से पंजाब व हिमाचल से आने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया। इसके कारण रास्ते पर काफी लंबा जाम भी लग गया। पुलिस प्रशासन ने किसानों से शांतिपूर्वक धरने की अपील की थी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जगजीत सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार मिलकर किसानों पर अत्याचार कर रही हैं, लेकिन किसान सरकार के इस धक्केशाही को नहीं चलने देगा। डेढ़ घंटा धरना प्रदर्शन के बाद जगजीत सिंह ने किसानों से अपील की कि हरियाणा सरकार ने करनाल में गिरफ्तार किए किसानों को रिहा कर दिया है। इसलिए धरना समाप्त किया जा रहा है। कल की रणनीति दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से की जा रही बैठक में बनाई जाएगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह संधू, सुखेदव सिंह, रविंदर सिंह बजीदपुर, सरपंज हरजीत सिंह, मनदीप सिंह खिजराबाद, गुरशरण सिंह, रविंदर सिंह हुसैनपुर व अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का रूट भी रहा बाधित
शाम 7 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से सिसवां स्थित अपने फार्म हाउस में चंडीगढ़ स्थित अपने किसी कार्यक्रम में आना था, लेकिन इसी समय किसानों ने इस मार्ग को बंद कर दिया। मुख्यमंत्री के रूट को देखते हुए पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस के हाथ पैर फूल गए। बताया जा रहा है कि किसानों के धरना समाप्त होने के बाद 2 घंटे की देरी से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed