{"_id":"606e12778ebc3ed3a3409b13","slug":"once-again-postponed-elections-now-on-april-12-mohali-will-get-a-new-mayor-mohali-news-pkl4096401158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर टला चुनाव... अब 12 अप्रैल को मिलेगा मोहाली को मिलेगा नया मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर टला चुनाव... अब 12 अप्रैल को मिलेगा मोहाली को मिलेगा नया मेयर
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए लोगों को एक बार फिर थोड़ा इंतजार करना होगा। सरकार ने आठ अप्रैल को होने वाले मेयर चुनाव को मुलतवी कर दिया है। साथ ही 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे नगर निगम भवन में चुनाव करवाने का फैसला लिया गया। यह आदेश जारी कर डिवीजनल कमिश्नर ने संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को उचित इंतजाम करने के लिए भी कहा है।
जानकारी के मुताबिक फरवरी में नगर निगम चुनाव के नतीजे आए थे। इसके बाद करीब डेढ़ महीने तक चुुनाव लटकता रहा। इसी बीच 8 अप्रैल को नगर निगम मेयर का चुनाव करवाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई और सरकार की ओर से 8 अप्रैल को ही श्री गुरु नाभा दास जी के जन्मदिवस पर 8 अप्रैल को गजटेड छुट्टी का एलान कर दिया गया था। हालांकि उस समय कहा गया था कि इससे 8 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इसी बीच बुधवार को चुनाव को मुलतवी करने के आदेश जारी किए गए। दूसरी तरफ डिवीजनल कमिश्नर रूपनगर का एडिशनल चार्ज संभाल रहे अनुराग वर्मा ने इस संबंधी पत्र जारी किया। इसके बाद मोहाली नगर निगम के कमिश्नर की तरफ से बैठक संबंधी एजेंडा भी जारी कर दिया गया। नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग ने कहा कि अब 12 को चुनाव होगा। इस संबंधी एजेंडा जारी कर दिया गया है।
बता दें कि पांच साल पहले जब नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर ओर डिप्टी मेयर का चुुनाव हुुआ था तो उस समय काफी विवाद हुआ था। इस दौरान सभी दलों के समर्थक नगर निगम भवन के बाहर उलझ गए थे। इस दौरान पुलिस ने मजबूरी में हलका लाठीचार्ज तक किया था। नगर निगम में 50 सीटों में से 37 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। जबकि 11 पर आजाद ग्रुप और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं।
विज्ञापन
आजाद ग्रुप लड़ेगा मेयर चुनाव
भले ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव कांग्रेस पार्टी जीत जाएगी। पार्टी के पास हाउस में स्पष्ट बहुमत है। लेकिन इसके बावजूद भी आजाद ग्रुप ने मेयर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। चुनाव के लिए उम्मीदवारों के बारे में फैसला जल्दी ही लिया जाएगा। हालांकि ऐसी स्थिति में हाउस के अंदर का माहौल रोमांचक होने के आसार हैं।
कांग्रेस की निगाहें पार्टी हाईकमान पर
नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए सेहत मंत्री के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का नाम तय माना जा रहा है। हालांकि उनके इलाके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिशव जैन ने भी अपनी वरिष्ठता को लेकर दावा ठोक दिया है। इसके अलावा अमरीक सिंह सोमल, राजिंदर सिंह राणा समेत कई अन्य लोगों के नाम भी चर्चा में हैं। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि पार्टी हाईकमान के फैसले के मुताबिक ही कार्यवाही की जाएगी।