{"_id":"61c3985aeb9db402895cb7d4","slug":"on-the-second-day-also-jammed-fed-up-the-police-put-up-the-route-map-yet-people-remained-upset-mohali-news-pkl436947988","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जाम, तंग आकर पुलिस ने लगाया रूट मेप, फिर भी लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जाम, तंग आकर पुलिस ने लगाया रूट मेप, फिर भी लोग रहे परेशान
विज्ञापन
मोहाली। पिछले कई महीनों से अलग-अलग यूनियनों की ओर से खरड़ में किए जा रहे धरने प्रदर्शनों के कारण नेशनल हाईवे प्रभावित हो रहा है। इसका असर मोहाली के अंदरूनी ट्रैफिक पर पड़ रहा है। क्योंकि हाईवे बंद होने के कारण वाहन चालक शॉर्टकट समझकर मोहाली में दाखिल हो जाते हैं और बाद में ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रूट मैप भी लगाया था, जिससे जाम न लगे। लेकिन नेशनल हाईवे पर स्थित खरड़ में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की रिहायश होने के चलते अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों की ओर से रोष प्रदर्शन करके हाईवे को जाम किया जाता है। यूनियनों की ओर से बंद किए जाने वाले रास्ते की वजह से नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से रुक जाती है। इसका असर यह हो रहा है कि बीते दो दिन से वाहन चालक रास्ता बंद होने की वजह से अन्य रास्तों का सहारा ले रहे हैं। जबकि चंडीगढ़, हिमाचल और जालंधर को को जोड़ने वाले हाईवे से निकलने वाला ट्रैफिक मोहाली में दाखिल होकर अन्य रास्तों का सहारा लेता है। दूसरी ओर, मोहाली शहर में दाखिल होने वाले बाहरी लोगों को रास्तों की जानकारी न होने से इधर-उधर भटकते रहते हैं, जो शहरवासियों के लिए ट्रैफिक जाम का कारण बने हुए हैं।
इसी तरह, बुधवार को खरड़-चंडीगढ़ को जाने वाली सड़क दोपहर 12 बजे के बाद मोहाली ट्रैफिक पुलिस की ओर से बंद कर दी गई। इस वजह से फेज-6 में आने वाले लोगों को दूसरे दिन भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि खरड़ में कच्चे अध्यापकों की ओर से लगातार हाईवे को जाम रखे जाने के कारण मोहाली पुलिस ने एक नया रूट प्लान का बैनर भी चौक पर लगा दिया है। लेकिन छात्रों को और सिविल अस्पताल आने वाले मरीजों को आवाजाही के दौरान बस पकड़ने में परेशानी हुई।