फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the pretext of widening the road, the chest of greenery was attacked with an ax

सड़क चौड़ी करने के बहाने हरियाली के सीने पर कुल्हाड़ी से किया वार

Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of widening the road, the chest of greenery was attacked with an ax
डिवाइडर पर मौजूद कटा पेड़। - फोटो : MOHALI
मोहाली। सेक्टर-70 में एक नामी कंपनी कॉमर्शियल बिल्डिंग के सामने सड़क के डिवाइडर पर लगे पीपल के पेड़ों को काटने का मामला वीरवार को गर्मा गया। वीरवार को इलाके के लोग और पर्यावरण प्रेमियों ने इस काम को आकर रुकवा दिया। उनका आरोप है कि एक निजी कंपनी को फायदा देने के लिए तीस से अधिक पेड़ों की गमाडा द्वारा बलि दी जा रही है। इस मौके लोगों ने पुलिस भी बुला ली। लेकिन फेज-8 और मटौर थाने के बीच सीमा विवाद के चक्कर में यह मामला लटक गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर गमाडा ने उक्त आदेश वापस नहीं लिए तो वह कोर्ट की शरण लेंगे। इस मौके पर सेक्टर-70 में इकट्ठे हुए लोगों ने बताया कि एक नामी कंपनी द्वारा वहां पर शॉपिंग मॉल बनाया जा रहा है। उसके सामने सड़क पर यह पेड़ थे। जिससे उसकी सुंदरता को ग्रहण लग रहा था। ऐसे में सड़क को चौड़ा करने के बहाने गमाडा ने 30 के करीब पेड़ों को काटने के आदेश दिए हैं। जबकि बिल्कुल हरे पेड़ नहीं काटे जा सकते है। पेड़ों को कटर और कुल्हाड़ी की मदद से काटा जा रहा है। जिस ठेेकेदार को काम दिया गया है वह अपनी टीम और ट्रालियों केस साथ पहुंचा हुआ था। काफी देर तक वहां पर माहौल गर्माया रहा। इसके बाद गमाडा के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने लोगों को दस्तावेज दिखाए साथ ही कहा कि पेड़ काटने जरूरी है। लोगों ने इस बात का सीधा विरोध किया। इलाके के पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी का कहना है कि यह गंभीर मामला है। हरियाली पर कुल्हाड़ी नहीं चलने देंगे। यह सब कुछ एक निजी कंपनी के लिए किया जा रहा है। पहले भी इस कंपनी की वजह से सेक्टर-70 के लोग काफी समय से दिक्कत उठा रहे है। लोगों के घरों तक जाने के लिए सड़क तक नहीं रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में डीसी व एसएसपी से मिलेंगे। साथ ही जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed