फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the pretext of marriage, the PA continued to have a physical relationship, case registered

शादी का झांसा दे पीए से बनाता रहा शारीरिक संबंध, केस दर्ज

Mon, 09 Aug 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of marriage, the PA continued to have a physical relationship, case registered
जीरकपुर। लोन प्लेसमेंट दफ्तर में काम करने वाली महिला को शादी का झांसा देकर बॉस ने कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता ने एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन पिता का नाम देने का वादा कर जब बॉस शादी करने से मुकर गया तो महिला ने एसएसपी ऑफिस मोहाली में शिकायत दी। अब आठ महीने की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 (2) के तहत केस दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह जीरकपुर स्थित एक लोन प्लेसमेंट दफ्तर में काम करती है। यह दफ्तर अमनदीप सिंह निवासी घड़ामा पत्ती, समाना (पटियाला) ने खोला है। कामकाज के दौरान अमनदीप सिंह ने बातचीत कर उससे दोस्ती कर ली और कहा कि अभी उसकी शादी नहीं हुई। वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद शादी का झांसा देकर वर्ष 2017 से अमनदीप ने उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद जुलाई 2019 में उसने एक बेटे को जन्म दिया और जब बच्चे को पिता का नाम देने के लिए शादी करने को कहा तो आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उससे शादी नहीं कर सकता।
विज्ञापन

पैसे व मकान का लालच देकर करता रहा शोषण
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बच्चा होने के बाद शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे एक फ्लैट और 10 लाख रुपये कैश देने का लालच दिया। साथ ही कहा कि एक साल बाद दस लाख रुपये और देगा। लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने के साथ ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed