{"_id":"5ecadeef8ebc3e90262701dd","slug":"on-the-minor-issue-the-tooth-was-cut-off-from-the-teeth-death-due-to-excess-blood-four-attackers-arrested-mohali-news-pkl376132742","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली सी बात पर दांती से काटी बाजू, खून ज्यादा बहने से मौत, चार हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली सी बात पर दांती से काटी बाजू, खून ज्यादा बहने से मौत, चार हमलावर गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते रात को कर्फ्यू लगा होने के बावजूद फेज-8 दशहरा ग्राउंड के नजदीक किसी बात को लेकर हुई तकरार में 4 लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसी दौरान इनमें से आरोपी प्रदीप ने दराट से व्यक्ति की बाजू काटकर उसकी जान ने ली। मृतक की पहचान 32 साल के हरियाणवी के रूप में हुई है। जो कि पुराने बस स्टैंड मोहाली के पास रहता था और पीएसईबी में कांट्रैक्ट बेस पर नौकरी कर चुका है और आजकल वह फ्री था।
थाना फेज-8 के एसएचओ रजनीश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। किसी मामूली तकरार में व्यक्ति की जान गई है। अमर उजाला के सूत्रों के अनुसार चारों आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात शनिवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक हरियाणवी अपने दोस्तों के साथ ठेके वाली साइड से आ रहा था और उन्होंने शराब पी रखी थी। इसी दौरान वहीं नजदीक ही फेज-8 में दशहरा ग्राउंड के पास झुग्गी में रह रहा प्रदीप खाना बना रहा था। प्रदीप के पास ही हरियाणवी और उसके दोस्त भी पहुंच गए। इसी दौरान हरियाणवी और प्रदीप में आपस में किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हुई तो एक दूसरे को गाली देने लगे। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणवी पर हमला कर दिया और दांती से हरियाणवी की बाजू पर वार कर दिया। इससे हरियाणवी की आधी बाजू कट गई और तेजी से खून बहने लगा और वह वहीं स्लिप रोड पर गिर गया। वह दर्द से कराह रहा था और बाजू से खून ज्यादा बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पीसीआर पार्टी ने पीछा कर दबोचा मुख्य आरोपी
इसी बीच इलाके में गश्त कर रही पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंच गई। एएसआई अजय पाठक ने कार्रवाई करते हुए मौके से भाग रहे एक आरोपी प्रदीप कुमार को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब भी वह पुराने बस स्टैंड के पास जाते थे तो हरियाणवी उन्हें गालियां निकालता रहता था। उसने यह भी बताया कि वारदात के समय उसके साथ रंजीत, अनिल और पवन भी थे। सूत्रों से पता चला है कि बाकी तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है।
एंबुलेंस पहुंची देरी से
सूत्रों से पता चला है कि जब यह वारदात हुई तो वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने दर्द से तड़पते हरियाणवी को देखकर तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस भी काफी देर बाद पहुंची, तब हरियाणवी की मौत हो चुकी थी। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।