फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the call of Qaumi Insaaf Morcha, Dappar and Azizpur toll plazas were made free for three hours.

Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चे के आह्वान पर दप्पर और अजीजपुर टोल प्लाजा तीन घंटे के लिए किया मुफ्त

Sun, 21 Jan 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
On the call of Qaumi Insaaf Morcha, Dappar and Azizpur toll plazas were made free for three hours.
लांडरां/बनूड़। कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से पंजाब में तीन घंटे के लिए टोल प्लाजा मुफ्त करने के आह्वान के तहत शनिवार को बनूड़-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव अजीजपुर के नजदीक पड़ते टोल प्लाजा और वहीं, अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दप्पर के नजदीक टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मुफ्त किया गया। इस दौरान वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया गया।बता दें कि बेअदबी से जुड़े मामलों में जल्द इंसाफ और सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर एक वर्ष से अधिक समय से कौमी इंसाफ मोर्चा चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर धरना लगाए हुए है। लंबे समय से उनकी मांगे पूरी न होने के विरोध में टोल प्लाजा पर फी मुफ्त करने का आह्वान किया गया था। इसके तहत शनिवार विभिन्न किसान जत्थेबंदियों, निहंग सिंह जत्थेबंदियों और रोड संघर्ष कमेटी के नेता और सदस्य बड़ी संख्या में टोल पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इस दौरान धरने को विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लंबे समय से सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों को रिहा नहीं कर रही है, जबकि हत्या और यौन शोषण जैसे गंभीर अपराध के तहत सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम सिंह को बार-बार पैरोल देकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दोषियों को सजा दिलाने, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गायब हुए 328 स्वरूपों के दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने और कई मांगों को पूरा करने के लिए कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एक साल बीत जाने के बावजूद केंद्र और राज्य सरकार ने मोर्चे की आवाज नहीं सुनी, जिसके लिए राष्ट्रीय न्याय मोर्चा ने आज राज्य के विभिन्न टोल प्लाजा को तीन घंटे के लिए मुफ्त करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

वहीं, मौजूद भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, एकता डकौंदा, भारती किसान मजदूर यूनियन, रोड संघर्ष कमेटी और अन्य संगठनों ने कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा तय अगले कार्यक्रम का पुरजोर समर्थन करने की बात कही। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सियाऊ, जसवीर सिंह खलौर, करमजीत सिंह हुलका, शेर सिंह दैड़ी, हरजीत सिंह गिल, सरपंच शैली झूरमाजरा, समनप्रीत सिंह छड़बड़, मनजीत सिंह बिल्ला खलौर, गुरविंदर सिंह थूहा, केहर सिंह थूहा, हैप्पी गुरना खेड़ी, हरमनजीत सिंह शंभू, अमरीक सिंह कराला, अमनजोत पन्नू खलौर, परमजीत सिंह बासमा, पाला सिंह पंजाब और विभिन्न किसान संगठनों के अलावा धार्मिक व सामाजिक संगठन और निहंग सिंह की सेना मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: लांडरां/ बनूड़ टोल प्लाजा पर बातचीत करते हुए किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed