फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the 62nd day of the Kisan Front, the Bharatiya Kisan Union Lakhowal went on hunger strike

किसान मोर्चे के 62वें दिन भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ने की भूख हड़ताल

Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
On the 62nd day of the Kisan Front, the Bharatiya Kisan Union Lakhowal went on hunger strike
मोहाली। गांव सोहाना के गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के बाहर पुआदी मंच के सहयोग एवं संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में पिछले 62 दिनों से भूख हड़ताल की जा रही है। यह भूख हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा पास किए कृषि के नए तीन कानूनों के खिलाफ की गई है। ऐसे में मोहाली के आस-पास के गांव के लोगों और समाज सेवाओं द्वारा आए दिन भूख हड़ताल करके किसानों आंदोलन को समर्थन दिया जाता है। वहीं शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लखोवाल मोहाली के प्रधान जसपाल सिंह नियामिया, गुरमीत सिंह खूनीमाजरा एवं जत्थेबंदी के अन्य सदस्यों द्वारा 62वें दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लखोवाल मोहाली इकाई के प्रधान जसपाल सिंह नियामियां ने बताया कि वे दिल्ली में चल रहे आंदोलन के पहले दिन के गवाह हैं। जब हजारों के संख्या में मोहाली के किसान ट्रैक्टर और ट्रॉलियों पर बैठे कर कड़कती सर्दी में दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे थे, लेकिन सरकार की लापरवाही देखों, उसे अपने ही देश के किसान की कोई परवाह नहीं है। ऐसे में काफी महीने बॉर्डर पर समर्थन देने के बाद आंदोलन के साथ लगातार आम लोगों को जोड़ने के लिए हमारी जत्थेबंदी लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। ऐसे में आज भाकियू लखोवाल मोहाली इकाई के सभी सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed