फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Officers will knock in the houses .. If the larvae are found, the challan will be done

घरों में दस्तक देंगे अधिकारी.. लारवा मिला तो होगा चालान

Sun, 16 May 2021 01:46 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Officers will knock in the houses .. If the larvae are found, the challan will be done
जीरकपुर। शहर में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत नगर परिषद के साथ मिलकर शहर के घर-घर में दस्तक दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान लारवा की जांच की जाएगी। यदि किसी घर में लारवा मिलता है तो चालान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन से शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है। देखने में आया है कि बुखार होने की सूरत में लोग सबसे पहले कोविड-19 टेस्ट करवाते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त मरीज अपने आप को एकांतवास कर लेता है। परंतु निगेटिव रिपोर्ट वाले मरीज खुद को बीमारी से बेफिक्र समझ लेते है। सेहत विभाग को मिलने वाले आंकड़ों से पता चला है कि डेंगू बुखार धीरे-धीरे शहर में पैर पसार रहा है।
शहर का किया जाएगा सर्वेक्षण
जानकारी के अनुसार सेहत विभाग और नगर परिषद के अधिकारी मिलकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सर्वेक्षण करेंगे। घरों में लारवा की जांच को लेकर कूलर, गमला, पानी की टंकी आदि की चेकिंग की जाएगी। अगर इन चीजों के अंदर लारवा मिलता है तो नगर परिषद के अधिकारी तुरंत चालान करेंगे। इसके अलावा सेहत विभाग की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्...
डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। शहर में लारवा की जांच के लिए टीमों का गठन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर चेकिंग करेंगी। -रजिंदर सिंह, चीफ इंस्पेक्टर, सैनिटेशन ब्रान्च, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed