फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Officers taught people a lesson on cleanliness

अधिकारियों ने लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Mon, 22 Feb 2021 02:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Officers taught people a lesson on cleanliness
मोहाली। नगर निगम की तरफ से स्वच्छ भारत मुहिम के तहत रविवार को एक प्रोग्राम फेज-दस स्थित सिल्वी पार्क में करवाया गया। इसमें जहां लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। वहीं, स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर निगम के कमिश्नर कमल कुमार गर्ग मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने भी लोगों को स्वच्छता के महत्व बारे मेें समझाया। जानकारी के मुताबिक इस प्रोग्राम का शीर्षक स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा नाम दिया गया था। प्रोग्राम में नए चुने गए पार्षद कुलवंत सिंह कलेर, जगदीश सिंह जग्गा व निर्मल कौर ढिल्लों भी शामिल र्हुईं। इस मौके नगर निगम के कमिश्नर से लोगों को कहा कि वह घरों में सूूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करें। गीले कूड़े से खाद तैयार कर उसे किचन गार्डन में प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, कमिश्नर ने कहा कि आज पंजाबी दिवस है। ऐसे में हमें अपनी पंजाबी मां बोली का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर फेज-सात सेंट सोल्जर स्कूल के छात्रों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों बारे में लोगों को जागरूक करते हुए एक नाटक पेश किया। समागम में नगर निगम के एमओएच डॉ. तमन्ना, सहायक कमिश्नर सुरजीत सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह, हरवंत सिंह, आरपी सिंह, रविंदर कुमार, जगरूप सिंह व हेल्थ ब्रांच के स्टाफ मेंबर हाजिर थे। प्रोग्राम में मंच संचालन सुपरिटेेंडेंट जसविंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार लोग खुद बना रहे खाद
प्रोग्राम में इंद्रजीत कौर व वंदना ने सोर्स सेग्रीगेेशन व होम कंपोस्टिंग संबंधी अपने विचार पेश किए। नगर निगम के एसडीओ जसप्रीत सिंह ने पानी के दुरुपयोग व सफाई के बारे में लोगों को जागरूक किया। निटको से एनवी सिंह, सीएल गर्ग व मौजेवाल व परमजीत कौर रिटायर प्रिंसिपल ने सोर्स सेग्रीगेेशन संबंधी अपने विचार रखे। प्रोग्राम में छह लोगों को होम कंपोस्टिंग करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में तीन हजार लोगों की तरफ से होम कंपोस्टिंग की जा रही है।

यह संस्थाएं हुईं सम्मानित
नगर निगम के स्वच्छता मिशन में बढ़िया काम करने वाली रसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के मुकाबलों में पहला स्थान मोहाली वेलफेयर एसोसिएशन को मिला। जबकि दूसरा पुरस्कार फेज-11 की रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व तीसरा स्थान फेज-नौ की रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed