फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Number reached 93, one more corona positive in Mohali; four won the battle of life

मोहाली में एक और कोरोना पॉजिटिव आने से अब संख्या पहुंची 93, चार ने जीती जिंदगी की जंग

Sun, 03 May 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Number reached 93, one more corona positive in Mohali; four won the battle of life
मोहाली। वीआईपी जिले में शनिवार को भी कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि चार मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जो दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैैं, इनमें से एक गुरदासपुर का रहने वाला बुजुर्ग शामिल है। जबकि दूसरा केस मुंडी खरड़ की रहने वाली एक महिला का है।
मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि इन दोनों मरीजों में से खरड़ वाले मरीज को ही जिला मोहाली में गिना जाएगा।
जबकि दूसरा मरीज जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। उसके वही पर सैंपल आदि लिए गए थे। प्रशासन ने इस संबंध में गुरदासपुर प्रशासन को सूचित कर दिया है। वहीं, अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 93 हो गई है। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से इलाके को सील कर दिया गया। वहीं, पीड़ित लोगों के संपंर्क में आए लोगों के सैंपल आदि लिए जा रहे है।
विज्ञापन

मोहाली में शनिवार को दो नए केस सामने आए थे। इनकी पहचान देसूमाजरा खरड़ निवासी 27 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। इस केस के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और सेहत विभाग की टीमों ने पूरे इलाके को अपने अधीन ले लिया है। इसके साथ ही 12 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, इलाके को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरा मरीजा 67 वर्षीय बुजुर्ग है। वह, कुछ समय से बीमार चल रहा था। 24 अप्रैल को वह अपने इलाज के लिए पीजीआई आया था। सेहत विभाग की टीम ने उसके एरिया के सैंपल आदि भी ले लिए थे। वहीं, बुजुर्ग को अब मोहाली के एक निजी अस्पताल आईवी में भरती करवाया गया है। यहां उसका बेटा उसकी देखभाल का रहा है। वह फेज-10 स्थित एसबीआई कॉलोनी में रहता है। सिविल सर्जन ने बताया कि इस बारे में गुरदासपुर प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने लोगों को कहा है कि वह घरों में रहें। इसके साथ ही कर्फ्यू के नियमों का पालन करें।
जिक्रयोग है कि मोहाली में अब कोरोना मरीजों की संख्या 93 हो गई है, जबकि 34 मरीज तंदरुस्त हो चुके हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed