{"_id":"67159f1b4238f4058006ac76","slug":"nri-woman-sold-land-to-three-different-people-case-of-fraud-registered-against-three-people-mohali-news-c-71-1-mli1004-120951-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एनआरआई महिला ने जमीन अलग-अलग तीन को बेची, तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एनआरआई महिला ने जमीन अलग-अलग तीन को बेची, तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने एक एनआरआई महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ एक जमीन अलग-अलग तीन जगह बेचने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि साजिश रचकर इन्होंने पहले जमीन का सौदा किया और रजिस्ट्री दो जगह करवा दी। आरोपियों के खिलाफ शिकायतकर्ता ने केस दर्ज करने की मांग रखी थी, जिस पर सोहाना थाने में आरोपी जगदीप कौर (एनआरआई ऑस्ट्रेलिया), एडवोकेट गुरमेल सिंह धालीवाल खरड़ व जसवीर सिंह निवासी बीपुर राजपुरा जिला पटियाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह मामला आशुतोष गुप्ता और मोहित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने गांव सियाऊ की जमीन का उनके साथ सौदा किया था। इस सौदे के लिए जसबीर सिंह ने उन तक पहुंच की थी जिसने उनकी मुलाकात गुरमेल सिंह धालीवाल से करवाई थी, जिसने उन्हें बताया कि उक्त जगदीप कौर को पैसों की जरूरत है और वह अपनी जमीन बेचना चाहती है। जगदीप कौर ऑस्ट्रेलिया में थी और गुरमेल सिंह के कहने पर उन्होंने सौदा पक्का किया और जगदीप कौर के खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। भारत आने पर जगदीप कौर ने गुरमेल सिंह के साथ एग्रीमेंट किया। सौदा करवाने की एवज में जसवीर सिंह व उसके बेटे ने उनसे 3 लाख रुपये लिए।
शर्त के अनुसार जगदीप कौर रजिस्ट्री वाले दिन नहीं पहुंची। उन्होंने उनसे जमीन की रकम ले ली और बाद में उन्हें पता चला कि जगदीप कौर ने आशुतोष गुप्ता के साथ सौदा कर उसके नाम रजिस्ट्री करवा दी। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने आशुतोष गुप्ता के नाम पर रकबे का इंतकाल दर्ज करने संबंधी संबंधित माल अधिकारी से संपर्क किया तो पता चला कि जगदीप कौर ने 25 अक्तूबर 2023 को आशुतोष के नाम पर रजिस्ट्री करवाने से पहले तीसरी पार्टी कुलजीत कौर निवासी सेक्टर-68 के नाम पर उक्त रकबे की रजिस्ट्री करवा चुकी है। उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।