{"_id":"6ade64af6b34d522c009ea1f","slug":"nri-swindled-out-of-20-lakh-rupees-after-being-lured-with-the-promise-of-50-percent-profit-from-a-pig-farm-mohali-news-c-16-1-pkl1093-1159402-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पिग फार्म में 50 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर एनआरआई से 20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पिग फार्म में 50 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर एनआरआई से 20 लाख की ठगी
विज्ञापन
मोहाली। पिग फार्म खोलने और मुनाफे में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा देकर इटली से लौटे एनआरआई से 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मोहाली के एनआरआई थाने में करमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हरिंदरजीत सिंह (36), निवासी गांव दप्पर, डेराबस्सी ने आरोप लगाया कि महिला ने परिवार के साथ मिलकर निवेश के नाम पर रकम ली, लेकिन न फार्म दिखाया और न पैसे लौटाए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
बैंक खाते में जमा कराए 9 से 10 लाख रुपये
शिकायत के अनुसार, हरिंदरजीत वर्ष 2017-18 में डेराबस्सी-बरवाला रोड स्थित जीबीपी बिल्डर के यहां ड्राइवर था। वहीं उसकी पहचान घरेलू काम करने वाली करमजीत कौर से हुई। अक्टूबर 2022 में इटली जाने के बाद वह जनवरी 2026 में भारत लौटा। आरोप है कि महिला ने पिग फार्म खोलने का प्रस्ताव दिया, जिसमें दोनों पक्षों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी तय हुई। शिकायतकर्ता ने करीब 9 से 10 लाख रुपये ऑनलाइन और इतनी ही रकम नकद देने का दावा किया।
बॉक्स: लोकेशन पर नहीं मिला फार्म
शिकायतकर्ता के मुताबिक, अप्रैल 2026 में इटली लौटने के बाद उसे व्हाट्सएप पर फार्म की तस्वीरें और सूअरों की खरीद संबंधी जानकारी भेजी गई। 12 जून 2026 को भारत लौटने के बाद उसने लोकेशन मांगी। 13 और 14 जून को बताए गए स्थान पर जाने के बावजूद फार्म नहीं मिला।
विज्ञापन
झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप
हरिंदरजीत ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर महिला ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उसने व्हाट्सएप चैट, वॉयस रिकॉर्डिंग और बैंक लेनदेन के दस्तावेज होने का दावा किया। 15 जून 2026 को एसएसपी मोहाली को ऑनलाइन शिकायत दी गई। पुलिस के अनुसार, एनआरआई विंग के स्पेशल डीजीपी की मंजूरी के बाद केस दर्ज कर जांच की जा रही है।