फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NRI elderly dies suspicious circumstances, police halts funeral

एनआरआई बुजुर्ग की संदिग्ध हालात मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

Wed, 02 Dec 2020 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
NRI elderly dies suspicious circumstances, police halts funeral
मोहाली। फेज-4 में एक एनआरआई बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद उसके रिश्तेदारों ने एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार रुकवा दिया है। रिश्तेदारों ने एक महिला पर संपत्ति हथियाने की नीयत से बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग एनआरआई की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुई।
विज्ञापन

इंग्लैंड के ग्लास्को में रहने वाले एनआरआई बुजुर्ग हरभजन सिंह पिछले 6 साल से मोहाली में ही रहकर अपनी संपत्ति की देखभाल कर रहे थे। जबकि उनकी पत्नी हरबंस कौर बेटे और बेटी के परिवार के साथ इंग्लैंड में ही रह रही हैं। पत्नी हरबंस कौर की ओर से मोहाली में रहने वाली उनकी एक रिश्तेदार ने एसएसपी को शिकायत दी। जिसमें एक महिला पर साजिशन संपत्ति हथियाने की नीयत से हरभजन सिंह के कत्ल का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फेज-4 में हरभजन सिंह की कोठी है। इसके अलावा मोहाली, खरड़ और जीरकपुर में इस एनआरआई दंपती की कोरोड़ों की संपत्ति है। 2014 में जब हरभजन सिंह इंग्लैंड से यहां आए तो उनके संपर्क में एक महिला आई। जो उनकी देखभाल करने लगी। आरोप है कि इस महिला ने हरभजन सिंह को बहला फुसलाकर पहले तो सभी किराएदारों को हटाया और फिर इस एनआरआई दंपती के बीच ही तलाक तक की नौबत पैदा कर दी। इस कारण हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए मोहाली कोर्ट में याचिका भी दाखिल की, जो खारिज हो गई। इसके बाद तलाक की एक अन्य याचिका फतेहगढ़ साहिब अदालत में दायर की गई। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद बढ़ता गया। यह मामला पहले फेज-1 थाने पहुंचा और फिर एनआरआई थाने। इस पर एनआरआई थाने में दंपती में पूरी संपत्ति आधी-आधी बांटने का समझौता हो गया और हरभजन की पत्नी वापस इंग्लैंड अपने परिवार के पास चली गई। एसएसपी को दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी महिला ने संपत्ति हथियाने की नियत से हरभजन सिंह से जबरन कागजात पर दस्तखत करवाए और कोई जहर या ड्रग्स देकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हरभजन को बीती 28 नवंबर को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। आरोपी महिला ने हरभजन को को कोरोना होने की बात फैला दी। सोमवार को हरभजन सिंह की मौत के बाद उक्त महिला उसका अंतिम संस्कार करने की फिराक में थी। जबकि उनके परिवार को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई थी। मोहाली में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को जब यह पता चला तो उन्होंने हरबंस कौर के बयान के आधार पर एसएसपी से संपर्क कर उन्हें पूरे मामले की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर हरभजन सिंह का शव उक्त महिला को देने पर रोक लगा दी। मंगलवार को मृतक का कोरोना टेस्ट करवाया गया, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंग्लैंड में रह रहे मृतक के परिवार को लॉकडाउन की वजह से भारत आने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed