फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now youth will be able to win up to two lakhs in patriotism related speech competitions

अब देशभक्ति से जुड़े भाषण मुकाबलों में युवा जीत पाएंगे दो लाख तक

Sat, 13 Nov 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now youth will be able to win up to two lakhs in patriotism related speech competitions
मोहाली। जिले के युवकों में देश भक्ति की भावना पैदा करने और युवाओं को समाज के विकास कार्यों में भागीदार बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र ने पहल की है। केंद्र की ओर से ब्लॉक, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय भाषण मुकाबले करवाए जाएंगे। विभाग के डायरेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय मुकाबलों से पहले ब्लॉक स्तरीय मुकाबले करवाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर पहले तीन विजेता जिला स्तरीय मुुकाबलों में हिस्सा लेंगे। मुकाबलों में हिस्सा लेने वालों की उम्र 1 अप्रैल 2021 को 18 साल से अधिक और 29 साल से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला स्तर के विजेताओं को पांच हजार, उप विजेता को दो हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालों को एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। राज्य स्तरीय मुकाबलों में प्रथम विजेता को 20 हजार, दूसरे को 10 हजार और तीसरे को 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, यह मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में करवाए जाएंगे। विजेता को दो लाख, उप विजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार दिए जाएंगे। मुकाबलों का विषय देश भक्ति, राष्ट्र निर्माण विषय के तहत सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास व सबका प्रयास लिया गया है। यह भाषण मुकाबले दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदन फार्म नेहरू युवा केंद्र मोहाली के दफ्तर से 17 नवंबर तक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed