{"_id":"5f29c8288ebc3e411324b171","slug":"now-working-women-s-hostel-will-be-built-in-mohali-milk-dairies-will-be-settled-in-kharar-mohali-news-pkl383664270","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोहाली में वर्किंग वुमंस हॉस्टल बनेगा, खरड़ में बसेगी दूध की डेयरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोहाली में वर्किंग वुमंस हॉस्टल बनेगा, खरड़ में बसेगी दूध की डेयरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली में जल्दी ही अब चंडीगढ़ की तर्ज पर वर्किंग वुमंस के लिए वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा।
इसके साथ ही पालतू पशुओं की समस्या भी हल की जाएगी। खरड़ तहसील के गांव गिदड़प़ुर में जंगली जमीन में दोधियों को विशेष क्षेत्र निर्धारित करके डेयरियां स्थापित करने की प्लानिंग की जाएगी। वहीं, शहर के सभी बड़े पार्कों की जिम्मेदारी गमाडा द्वारा उठाई जाएगी। यह फैसला मंगलवार को विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू की अगुवाई में अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेशचंद शर्मा, प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी, अतिरिक्त कमिश्नर जनरल आशिका जैन, निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग और गमाडा के एसीए राजेश धीमान मौजूद थे।
मिली जानकारी के मुताबिक मीटिंग में तय किया गया कि सेक्टर-79 में वर्किंग वुमंसस हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। इसके लिए गमाडा तरफ से जमीन फ्री में अलाट कर दी गई है। वहीं, लांडरां स्थित मार्बल की दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। जिसके लिए जमीन की तलाश की जाएगी। वहीं, एलआईजी और एमआईजी फ्लैटों से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेेष नीति बनाई जाएगी। साथ ही बूचड़खाने संबंधी मामले को निपटाने के लिए कहा गया है। जिक्रयोग है कि मोहाली शहर के अधीन गांवों में अभी तक भी पशु लोगों ने रखे हुए हैं। जो कि इन पशुओं के सहारे अपना जीवन चलाते हैं। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
सड़कें होगी चौड़ी, औद्योगिक इकाईयां स्थापित होगी
मंत्री ने मीटिंग में कुछ विशेष सड़कों को कम से कम अठारह मीटर चौड़ा करने का सुझाब दिया। ताकि गांव स्तर पर छोटी औद्योगिक इकाईयां स्थापित कर लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख पार्कों में अब स्प्रीटिंग ट्रैक बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही गमाडा को बड़े पार्कों को संभालने के लिए भी कहा गया है। ताकि पार्कों में आने वाले लोग आसानी से दौड़ आदि लगा सके।
विज्ञापन
इन सोसाइटियों में सीवरेज की दिक्कत होगी दूर
मीटिंग में मंत्री ने गमाडा को टीडीआई सिटी, अकाल आरम व ग्रीन इनक्लेव की सीवरेज समस्या के जांच करने संबंधी आदेश दिए हैं। वहीं, गांव बाकरपुर, मौली, चिल्ला व लखनौर में पानी की खड़ौत समस्या हल करने के लिए कहा गया है।
मार्केटों में बनेंगे छज्जे
नगर निगम को पालिका बाजारा फेज-11 में दुकानों के छज्जे बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को श्मशान घाट के नजदीक खुले में शौच की समस्या हल के लिए श्मशान घाट के नजदीक कम्युनिटी शौचालय स्थापित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीडीपीओ को हिदायत दी गई है कि वह मोहाली में बीडीपीओ दफ्तर के गठन का प्रस्ताव तैयार करे।