फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now women do not have to worry, 24 hours water supply started

अब महिलाओं को नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, 24 घंटे पानी की सप्लाई हुई शुरू

Thu, 04 Feb 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now women do not have to worry, 24 hours water supply started
मोहाली। एयरो सिटी और आईटी सिटी की तर्ज पर अब जिले गांवों में 24 घंटे पानी सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इसके मद्देनजर ब्लॉक माजरी के गांव शाहपुर में यह काम शुरू किया गया। इससे यहां इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वह तो चंडीगढ़ से भी सुखी हैं। उनके घरों में अब 24 घंटे पीने के पानी की सप्लाई हो रही है। यह सुविधा हमें वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग की ओर से किए गए प्रयास मिली है। गांव निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उनके गांव मे 220 घर हैं। इनमें करीब एक हजार लोग रहते हैं। पहले गांव में पानी की सप्लाई दूसरे गांव अल्लांपुर से आती थी। लेकिन अब गांव में पानी की टंकी बनने से हरेक गांव में पानी की सुविधा मिल रही है। इसके लिए अपनी हिस्से की 50 हजार के करीब की रकम गांव की पंचायत ने पीडब्ल्यूडी को जमा करवाई। जिसके बाद गांव में टंकी लग गई। इसके साथ ही पानी की सप्लाई शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि पानी का हर महीने लोगों से बिल लिया जाता है। हालांकि इससे गांव की महिलाओं की जिंदगी में काफी सुधार हुआ है। नहीं तो पहले पूरा दिन पानी के इंतजार में ही निकल जाता था और पानी के लिए धक्के खाने पड़ते थे। वहीं, अब अपना ज्यादा समय अच्छे कामों में लगा रही हैं। इस मौके पर कैशियर अमृतपाल कौर ने बताया कि सभी घरों से 40-50 हजार रुपये इकट्ठे होते हैं। जिससे पंप का बिल, मुलाजिमों का वेतन और अन्य अदायगी की जाती है। अमृतपाल ने बताया कि सरकार की ओर से यह अच्छी योजना है। इससे इलाके के लोगों का फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ जैसे शहरों में पूरा दिन पानी नहीं आता है। जबकि यह हमारे गांव के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। सभी लोगों को इसका फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed