फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Discussion on the name of new mayor of mohali nagar nigam starts

मोहाली निगम में शानदार जीत से कांग्रेस को मिली ताकत, अब मेयर के नाम पर चर्चा शुरू

Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the name of new mayor of mohali nagar nigam starts
निगम चुनाव में जीत के बाद ढोल बजाते स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस ने मोहाली नगर निगम चुनाव में 50 में से 37 वार्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। इससे स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी ताकत मिली है। सूत्रों के अनुसार, अभी कांग्रेस के सामने नया मेयर बनाने को लेकर एक बड़ी समस्या आ गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के छोटे भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू इस सूची में सबसे आगे चल रहे हैं लेकिन कई पार्षद ऐसे हैं जो लगातार तीन बार जीतकर निगम में पहुंचे हैं। ऐसे में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सभी समीकरणों पर काम कर सकती है। पार्टी इस बहाने हर वर्ग को खुश करने की कोशिश करेगी। हालांकि पार्टी के नेता इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि इस बारे में फैसला पार्टी हाईकमान की ओर से ही लिया जाना है। इस संबंधी सरकार जल्द ही शेडयूल घोषित करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में अतिक्रमण का जाल, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉट काट रहा भूमाफिया 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहाली में नगर निगम चुनाव में मेयर का चुनाव सीधा नहीं किया जाता लेकिन कांग्रेस की ओर से निगम चुनाव से पहले ही अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को मेयर उम्मीदवार की तरह ही प्रस्तुत किया गया था। इसके साफ संकेत मिले थे, क्योंकि पार्टी के कार्यालय में उम्मीदवारों की सूची घोषित करते समय उनके फोटो वाले होर्डिंग लगे थे। इलाके में अन्य जगह पर लगे होर्डिंग्स पर भी उन्हीं की फोटो लगी थी। 


इसके अलावा अमरजीत सिंह जीती सिद्धू सभी वार्डों में घूमे थे। लेकिन जिस तरह से अब वरिष्ठ नेता चुनाव जीते हैं। उस हिसाब से कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि सभी को खुश किया जाए। इसके लिए काम शुरू हो गया। मेयर पद की दौड़ में मंत्री के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के अलावा सेहत मंत्री के कुछ करीबी नेताओं के नाम पर भी चर्चा चल रही है।

इनमें एक आजाद ग्रुप के कुलवंत सिंह को हराने वाले अमरीक सिंह सोमल, जो तीसरी बार चुनाव जीते हैं, भी शामिल हैं। जबकि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके राजिंदर सिंह राणा भी दौड़ में हैं। वह 2006 से 2010 तक नगर परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। इनके अलावा पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके रिशव जैन की दावेदारी है। वह तीसरी बार और उनकी पत्नी चौथी बार चुनाव जीती हैं। सूत्रों के अनुसार, 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू इस मामले को गंभीरता से लेंगे और मेयर पद अपने किसी करीबी विश्वासपात्र को दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed