फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now voter card will be available on mobile

अब मोबाइल पर ही मिलेगा वोटर कार्ड

Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now voter card will be available on mobile
मोहाली। अब मतदाता अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ही अपना वोटर कार्ड हासिल कर पाएंगे। यह सुविधा निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को राष्ट्रीय वोटर दिवस पर देने जा रहा है। यह जानकारी एडीसी व अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने दी।
विज्ञापन

आशिका जैन ने कहा कि http://voterportal.eci.gov.in व वोटर हेल्पलाइन एप https://nvsp.in/ एवं आईएसओ से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वोटर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से सह सुविधा दो चरणों में दी जाएगी। पहला चरण 25 जनवरी से 31 जनवरी तक का है, जोकि वोटर सूची के संशोधन दौरान नए रजिस्टर्ड हुए वोटरों के लिए है। इनमें वह मतदाता शामिल हैं जो वोटर संशोधन के तहत नवंबर से दिसंबर 2020 के दौरान रजिस्टर्ड हुए हैं और मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड करवाया हुआ है। उक्त वोटर अपना रेंफरेंस नंबर उपरोक्त दी गई वेबसाइट पर भरेंगे, जिसके बाद दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके साथ ही वह अपना ई ईपीक डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन

दूसरा चरण एक फरवरी से 2021 से शुरू होगा। इसके तहत ऐसे वोटर जिनका मोबाइल नंबर वोटर सूची में दर्ज है वह इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की तरफ से ऐसे वोटरों को भी ई ईपीक डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है, जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसे वोटर उपरोक्त वेबसाइट पर ईकेवाईसी विकल्प के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed