{"_id":"618ecf82afafaf33097ef81c","slug":"now-theft-will-stop-in-the-residential-area-and-unclaimed-animals-will-not-be-able-to-reach-mohali-news-pkl432820567","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रिहायशी एरिया में रुकेगी चोरी और नहीं पहुंच पाएंगे लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रिहायशी एरिया में रुकेगी चोरी और नहीं पहुंच पाएंगे लावारिस पशु
विज्ञापन
मोहाली। शहर के अंदरूनी हिस्सों में अब चोरी आदि की वारदातें कम होंगी। वहीं, लावारिस पशु या जानवर भी रिहायशी इलाके में नहीं पहुंच पाएंगे। नगर निगम ने रिहायशी एरिया में स्थित ग्रीन बेल्टों की चहारदीवारी करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब सड़क की तरफ एंट्री से आदमी के पैदल निकलने का रास्ता रहेगा। शुक्रवार को फेज-2 और 4 के एरिया में बनी ग्रीन बेल्टों में चहारदीवारी करने की प्रक्रिया की गई।
जानकारी के मुताबिक कई रिहायशी इलाकों में स्थित ग्रीन बेल्टों में चहारदीवारी अभी तक नहीं हुई है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता था। कोई भी व्यक्ति वारदातों को अंजाम देने के बाद इन रास्तों से आसानी से फरार हो जाता था। ऐसे नगर निगम ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। इस संबंधी पहले रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से बैठक की गई थी। इसके बाद चहारदीवारी करने का फैसला लिया गया। हालांकि चहारदीवारी करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि शहर के मौजूदा स्वरूप से किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। जिस तरह पहले कुछ इलाकों में चहारदीवारी हुई, बिल्कुल उसी तर्ज पर यह काम किया जाएगा। हालांकि इस मौके पर मेयर ने कहा कि उनकी ओर से बिना किसी भेदभाव से इलाके में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह चहारदीवारी होने से रिहायशी एरिया का सुरक्षा पहरा मजबूत होगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 23 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व काउंसिल प्रधान राजिंदर सिह राणा और पार्षद दविदंर कौर वालिया ने कहा कि इससे इलाके के लोगों को फायदा होगा। रिहाइशी इलाके में सुरक्षा के लिए इस तरह चहारदीवारी की काफी समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इस मौके पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन-2 के प्रधान बलजिंदर सिह वालिया, परमजीत सिंह चौहान, ज्योति और अन्य सदस्य मौजूद थे।