फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the roads and intersections of the city will be aware for voting

अब शहर की सड़कें और चौराहे मतदान के लिए करेंगे जागरूक

Thu, 03 Feb 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now the roads and intersections of the city will be aware for voting
मोहाली। शहर की सड़कें और चौराहे अब लोगों को मतदान की याद दिलाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए इस संबंधी विशेष तैयारी कर ली है। इसके तहत शहर के सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर गजीबो के आकार वाली हट बनाई गई है। इसमें चुनाव की महत्ता के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनावों में मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां मोबाइल के लिए स्पेशल एप बनाया गया है। वहीं, अब गजीबो के आकार की हट स्थापित की गई हैं। इसके बाकायदा लाइट का इंतजाम करती है। जो कि दूर से ही लोगों को दिख जाती हैं। शहर के वेरका चौक, वाईपीएस चौक और सोहाना समेत कई जगह पर यह स्थापित की गई हैं। हालांकि मतदान की बात करें तो डेराबस्सी हलका मतदान में हमेशा आगे रहता है। 2017 में डेराबस्सी हलके में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। वहां पर 76.06 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि खरड़ 72.93 दूसरे और मोहाली में 66.39 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। इसी तरह अगर साल-2012 की बात करें तो मोहाली में 70.62 फीसदी, खरड़ 78 फीसदी और डेराबस्सी में 79 फीसदी मतदान हुआ था। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ईशा कालिया के मुताबिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उम्मीद है कि इससे इलाके के लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन

चुनाव करवाने में आता करोड़ों का खर्च
विधानसभा चुनाव करवाने में सरकार के करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इसमें पुलिस से लेकर सरकारी मुलाजिम काम करते हैं। इसके पीछे कोशिश यहीं रहती है कि अच्छे नेता चुनकर विधानसभा में पहुंचे। साथ ही लोगों की अच्छे तरीके से सुनवाई हो पाए। इस बार सरकार की तरफ से विधानसभा चुनाव करवाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से करीब 8 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को अलॉट किए गए हैं। यह बजट पोलिंग बूथ, स्टेशनरी, पब्लिकेशन और अन्य चीजों और स्टाफ के लिए खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed