फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the race for Chandigarh will end, the medical college will get proper treatment

अब चंडीगढ़ की दौड़ होगी खत्म, मेडिकल कॉलेज में मिलेगा उचित इलाज

Mon, 07 Mar 2022 01:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now the race for Chandigarh will end, the medical college will get proper treatment
मोहाली। शहर के बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीज को रैफर होकर चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि हॉस्पिटल में मौजूद डाक्टर गंभीर से गंभीर बीमारी का यहीं पर इलाज करके ठीक करेंगे। यह कहना है कि बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल भवनीत भारती का। उन्होंने कहा है कि एक दर्जन से अधिक डाक्टरों के पैनल को विभाग से मंजूरी मिल गई है, जो जल्द ही यहां पर ज्वाइन करके अपना कामकाज शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों के लिए नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़
जानकारी के मुताबिक बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मेडिकल कॉलेज पर 74 गांवों के अलावा पूरे शहर की आबादी को सेहत सुविधाएं प्रदान करवाने का जिम्मा है। जबकि अस्पताल में डाक्टरों की कमी के साथ-साथ बढ़ते मरीजों के दबाव के कारण मजबूर होकर डाक्टरों को अपने मरीज इलाज के लिए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में रैफर करने पड़ते हैं। वहीं, अस्पताल में मरीजों के दबाव का असर यह है कि गंभीर बीमारियों के लिए होने वाले जरूरी ऑपरेशन के लिए लोगों को कई-कई दिनों तक लंबा इंतजार करना पड़ता है। दूसरी ओर, कुछ लोग लंबी तारीख मिलने के कारण निजी अस्पतालों में चले जाते हैं और जो निजी अस्पतालों का बिल वहन नहीं कर सकते, वो लोग अस्पताल में अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। इस कारण लोगों में अस्पताल प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी पाई जाती है।
विज्ञापन

रोजाना 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं ओपीडी
जानकारी के मुताबिक बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1500 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से अधिकतर लोग जांच करवाने नहीं आते। कारण है यहां पर डाक्टरों की भारी कमी। दूसरी ओर ओपीडी में आने वाले मरीजों को घंटों अपनी जांच के लिए लाइनों में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। लेकिन नए डाक्टरों के आने के बाद ओपीडी में डाक्टरों की संख्या में इजाफा होगा, इसका सीधा फायदा मरीजों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के पैनल को मिली मंजूरी
सेहत विभाग की ओर से डाक्टरों के पैनल को मंजूरी दी गई है। इसके तहत जल्द ही यह स्टाफ अपना कामकाज संभाल लेगा और इसके बाद लोगों को अपने इलाज के लिए चंडीगढ़ या निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उनका इलाज यहीं पर किया जाएगा। -भवनीत भारती, प्रिंसिपल कम डायरेक्टर, बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed