{"_id":"618c2d3bc9d42e42646cb605","slug":"now-the-needy-people-will-have-their-own-homes-the-government-will-build-25-thousand-houses-mohali-news-pkl432610728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जरूरतमंद लोगों के होंगे अपने घर, सरकार बनाएगी 25 हजार आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जरूरतमंद लोगों के होंगे अपने घर, सरकार बनाएगी 25 हजार आवास
विज्ञापन
मोहाली। राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के भी अपने घर होंगे। राज्य सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के लिए 25 हजार घर बनाएगी। यह एलान मंगलवार को मोहाली में जिला सिविल अस्पताल का नींव पत्थर रखने पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य भर में बसेरा योजना के अंतर्गत लोगों को मकानों के मालिकाना हक दिए जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि उनकी सरकार राज्य के हर वर्ग की सेवा कर रही है।समागम में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनकी खूब प्रशंसा की। वहीं, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से शहर के साथ-साथ हलके विकास के लिए किए जा रहे यत्नों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पार्टी उनको राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देना चाहती है। इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि बीते दिनों बलबीर सिंह सिद्धू की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी, जिसमें ये बात स्पष्ट कर दी गई है कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लोग यह न समझें कि सिद्धू मंत्री नहीं रहे।
वहीं, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल है कि एक आम आदमी राज्य का मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने मोहाली मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट के बारे में भी प्रकाश डाला और कहा कि इस शैक्षिक वर्ष में दाखिले शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, आईजी एके मित्तल, एसएसपी नवजोत सिंह माहल, जिला परिषद की चेयरमैन जसविन्दर कौर, मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछलीकला, सीनियर डिप्टी अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी उपस्थित थे।
मोहाली मेडिकल कॉलेज में रहेंगी 250 सीटें
इस समागम के दौरान उप मुख्यमंत्री ओपी. सोनी ने विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के साथ अपने विचार साझा किए और कोविड -19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान उनकी तरफ से किए गए यत्नों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहाली के मेडिकल कॉलेज में 500 बेड होंगे और जल्द ही 250 सीटों के साथ दाखिला शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के साथ अब हमारी क्षमता एक साल में 1500 चिकित्सक पैदा करने की हो गई है।
विज्ञापन
हुण तुहाड़े पिंड दा मुख्यमंत्री है जो करवाना है करवाओ
इस मौके पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सिद्धू का हलका मोहाली तो मेरा अपना जिला है। लोग यह बातें करते हैं कि बादलों ने अपने गांव में ये करवा लिया और वो करवा लिया, हुण तुहाड़े पिंड दां मुड्डा मुख्यमंत्री है जो करवाना है करवाओ। हालांकि उन्होंने कहा कि बस इतना मांग रहा हूं कि सिद्धू को वोटों के लिए गांव-गांव न घूमना पड़े। क्योंकि इनकी मुझे बाहर जरूरत है। इतनी वोटों से उन्हें जिताना कि पता चले बलबीर सिंह सिद्धू जीता है।