{"_id":"60f9d8e58ebc3e584e2f22ba","slug":"now-the-nature-park-will-be-upgraded-from-45-lakhs-to-become-the-identity-of-the-city-project-launched-mohali-news-pkl4210187171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 45 लाख से अपग्रेड कर नेचर पार्क को बनाया जाएगा शहर की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 45 लाख से अपग्रेड कर नेचर पार्क को बनाया जाएगा शहर की पहचान
विज्ञापन
मोहाली। भारत पाक संबंधों की मजबूती में अहम रोल निभाने वाले नेचर पार्क को अब नगर निगम ने अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इस काम पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्क को इस तरीके से विकसित किया जाएगा कि यह शहर की पहचान बन पाए। साथ ही पार्क में सैर करने आने वाले लोग को जिस से लेकर बैंच तक सारी सुविधाएं दी जाएंगी।
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने वीरवार को उक्त प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू, सिदधसीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी से लेकर इलाके के पार्षद और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने नेचर पार्क को अब लोगों की जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इस दौरान जहां एक नया ओपन एयर जिम लगेगा। वहीं, पुराने खराब पड़े जिम को सुधारा जाएगा। इसके अलावा जिम के साथ ही पार्क में गया नया ऑल वैदर शेल्टर बनाया जाएगा। साथ ही तीस नए बैंच पार्क में स्थापित किए जाएंगे और बैंचों को कोई नुकसान न हो, ऐसे में उनके नीचे प्लेटफार्म स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नेचर पार्क के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहां पर गुलाबों की विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, जो ट्रैक नीचे हो गए हैं उन्हें भी सुधारा जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सुबह पार्क में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की थी। लोगों की समस्याओं को सुना था। जिसके बाद अब पार्क को अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है।
नेचर पार्क में सैर ही नहीं, होती है शूटिंग भी
जानकारी के मुताबिक नेचर पार्क केवल मोहाली ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ के लोग भी सैर करने के लिए पहुंचते हैं। क्योंकि यह चंडीगढ़ की सीमा पर स्थित है। दूसरा नेचर पार्क काफी आकर्षक तरीके से बनाया गया है। यहां पर लोगों को लगभग सारी सुविधाएं मिलती हैं। इतना ही नहीं नेचर पार्क के एक किनारे पर वेरका का बूथ है। जहां पर सैर करने आने वाले लोग दूध और अन्य उत्पादों का लाभ उठा पाते हैं। इसके अलावा नेचर पार्क में कई प्री वेडिंग की शूटिंग भी होती रहती है।
अब विकास में पैसे की नहीं आएगी दिक्कत
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अब मोहाली के विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार की तरफ से उचित फंड मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा गमाडा और बिजली विभाग से भी नगर निगम को बकाया राशि आ रही है। ऐसे में इस काम में पैसा कभी भी दिक्कत नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।