फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the eyes of the police will be on the immigration companies that cheat people

अब लोगों को ठगने वाली इमीग्रेशन कंपनियों पर लगी पुलिस की नजर

Sat, 18 Jun 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now the eyes of the police will be on the immigration companies that cheat people
मोहाली। जिला पुलिस की अब इलाके में चल रही इमिग्रेशन कंपनियों की कार्यशैली पर नजर रहेगी। जिससे लोगों को उनके साथ होने वाली ठगी से बचाया जा सके। डीसी अमित तलवार ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से मीटिंग की है। साथ ही आदेश दिए कि किसी भी ट्रेवल एजेंट संबंधी कोई शिकायत मिलती है तो उसकी बारीकी से जांच की जाए। साथ ही आरोप साहिब होने पर केस दर्ज किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रेवल एजेंटों के लंबित चल रहे मामलों को भी जल्द से जल्द निपटाकर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट आने के बाद ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोसायटीज में चेकिंग, सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। जिले की रिहायशी सोसायटीज में अपराधी किस्म के लोग न रह पाएं। इसके लिए प्राइवेट सोसायटीज में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग भविष्य में भी जारी रहेगी। निजी सोसायटीज को वहां आने जाने वाले लोगों पर पूरी नजर रखनी होगी। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स और ज्यूडिशियल कांप्लेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महिला पुलिस कर्मचारी से लेकर पीसीआर तक वहां पर तैनात की गई है।
विज्ञापन

धरने प्रदर्शनों के लिए जगह होगी निर्धारित
जिले में अब धरने प्रदर्शनों के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर जल्दी ही जगह निर्धारित की जाएगी। डीसी ने कहा कि जल्द ही इस समय जगह निर्धारित की जाएगी। उन्होंने इस दिशा में कार्रवाई के आदेश दिए है। याद रहे कि जिले फेज-आठ, डीसी ऑफिस और वाईपीएस चौक में आए दिन रोष प्रदर्शन चलते रहते हैं। इस वजह से इलाके में जाम की स्थिति बन जाती है। रोजाना लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed