फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the children of single parents will not face any problem while enrolling in schools.

अब सिंगल पेरेंट्स के बच्चों को स्कूलों में दाखिला लेते समय नहीं आएगी दिक्कत

Thu, 23 Sep 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now the children of single parents will not face any problem while enrolling in schools.
मोहाली। राज्य के स्कूलों में अब सिंगल पेरेंट्स को बच्चों के दाखिले के समय दिक्कत नहीं आएगी। उन्हें दाखिला फार्म में दोनों परिजनों के नाम लिखने के लिए स्कूल वाले प्रेशर नहीं बना पाएंगे। लोगों की दिक्कत को देखते ही डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन की तरफ से इस संबंधी स्कूल को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को किसी भी कीमत पर दाखिला देने से मना न किया जाए। उक्त आदेशों को तुरंत प्रभाव से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। साथ ही साफ किया गया है नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले कुछ सिंगल पेरेंट्स की तरफ से यह मामला शिक्षा विभाग के ध्यान में लाया गया। उनका कहना था कि वह बच्चों को स्कूलों में दाखिल करवाने के इच्छुक हैं। जब बच्चों के दाखिले के लिए स्कूलों में पहुंचते हैं तो दाखिला फार्म में माता-पिता दोनों के नाम भरना जरूरी होने कारण दिक्कत आती है। जिसके बाद इस मामले पर अधिकारियों ने मंथन किया। इसके बाद आखिर में शिक्षा विभाग की तरफ राज्य के समूह सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त डेड, अनएडेड आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि किसी भी कारण करके यदि एक नाम दाखिला फार्म में दर्ज किया जाता है, तो ऐसे छात्रों को दाखिला देने से मना न किया जाए। उक्त आदेशों को को मोहाली समेत पूरे राज्य में लागू किया गया है।
विज्ञापन

सुबह की सभा का नाम अब गेम पीरियड होगा
शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में सुबह के समय होने वाली सभा का नाम बदल कर गेम पीरियड रख दिया है। इस संबंधी विभाग की तरफ से तर्क दिया गया कि सुबह का समय छात्रों द्वारा अधिकतर समय शारीरिक कसरत व योग पर लगाया जाता है। यह सारी क्रियाएं शारीरिक शिक्षक की तरफ से करवाई जाती है। ऐसे में सुबह की सभा का नाम बदल कर गेम पीरियड कर दिया गया है। इस दौरान करवाई जाने वाली क्रियाएं पहली वाली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed