{"_id":"621d24a4425af9682b716528","slug":"now-schools-and-colleges-will-open-daily-the-administration-has-given-orders-mohali-news-pkl4433826188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोज खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, प्रशासन ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोज खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, प्रशासन ने दिए आदेश
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ ही अब यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूल, आईटीआई, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी व सिखलाई संस्थाओं को खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व छह फीट की दूरी के नियम का पालन करना होगा। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ईशा कालिया ने बताया कि 25 मार्च तक कोरोना पाबंदियों को बढ़ाया गया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए छात्र निजी तौर पर कक्षाओं में हाजिर रहें। इन संस्थाओं को रेगुलर तौर व सैनिटाइजेशन किया जाए। संस्थाओं में 15 साल से अधिक उम्र के छात्र टीकाकरण की पहली खुराक के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके अलावा छात्रों के पास ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी रहेगा। बिना मास्क आने वाले छात्रों को सरकारी या प्राइवेट दफ्तरों में सेवाएं नहीं मिल पाएगी। जिले से बाहर आने वाले लोगों को पूरी तरह टीकाकरण होना चाहिए।
जिक्रयोग है कि जिले में कोरोना की लहर अब पूरी तरह कमजोर पड़ गई है। सक्रिय मरीज सौ के करीब रह गए हैं। इसके साथ ही रोजाना आने वाले मरीज भी अब दस से कम आ रहे हैं। इसके अलावा 18 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुुुका है। ऐेसे में उम्मीद है कि इस महामारी से अब मुकाबला कर पाएंगे। हालांकि लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।