फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now people will not have to bear the problem if sewerage and drainage lines are closed

अब सीवरेज व ड्रेनेज की लाइने बंद होने पर लोगों को नहीं उठानी पड़ेगी दिक्कत

Fri, 02 Sep 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now people will not have to bear the problem if sewerage and drainage lines are closed
मोहाली। शहर के विभिन्न एरिया में सीवरेज व ड्रेनेज लाइनों के जाम होने वजह से अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम ने इस काम के लिए 80 लाख रुपये से दो नई मशीनें खरीदी हैं। वीरवार को इन गाड़ियों को नगर निगम के बेड़े में शामिल कर दिया गया। इस मौके मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू व नगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर के अलावा अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के अधीन अब 50 वार्ड आते हैं। इसमें छह गांव भी शामिल हैं। इसके अलावा काफी नए एरिया भी नगर निगम के अधीन शामिल करने की योजना चल रही है। लंबे समय से कई एरिया में सीवरेज व ड्रेनेज लाइन बंद रहने की दिक्कत आती थी लेकिन नगर निगम के पास सीवरेज व ड्रेनेज लाइनों की सफाई का काम करने वाली एक मशीन उपलब्ध थी। इस वजह से नगर निगम को काफी दिक्कत आती थी। ग्रामीण इलाके में पशुओं आदि की वजह से यह दिक्कत ज्यादा है। इसके अलावा बरसात के दिनों में स्थिति ज्यादा मुश्किल हो जाती थी। ऐसे में कुछ समय पहले सदन की मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद अब यह मशीनरी खरीदी है।
विज्ञापन

निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने कहा कि मोहाली शहर का विकास बड़ी तेज गति से हो रहा है। आबादी भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शहर के विस्तार व आबादी की बढ़ोतरी के होने से लाइनों में आ रही दिक्कत को ध्यान में रखकर यह इंतजाम किया है। इन मशीनों से स्थायी तौर पर बंद पड़ी लाइनों को खोला जा सकता है। ये दोनों मशीनें जन सेहत विभाग के हवाले की जाएंगी। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी व पार्षद परमजीत सिंह हैप्पी भी मौजूूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेंगी नई मशीनें
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह दोनों मशीनें एक पूरा सेट है। इसमें एक जेटिंग वाली मशीन है तो दूसरी सक्शन मशीन है। दोनों मशीने एक साथ काम करेंगी। जेट वाली मशीन मलबे को मैनहोल तक लेकर आती है। वहीं सक्शन मशीन उस मलबे को आगे खींच लेती है। इसके बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इस मशीन की क्षमता बहुत अधिक है। कंपनी ही मशीनरी की मरम्मत व अन्य काम करेगी।
इन इलाकों में होगा मशीनों का इस्तेमाल
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक फेज-11 बाबा व्हाइट हाउस से लेकर फेज-1 तक नई सीवरेज लाइन बिछाई जा चुकी है। उक्त मशीन को अंदरूनी शहर के सीवरेज व ड्रेन की सफाई के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस काम के लिए इन्हें खरीदा गया है। अधिकारियों को साफ कहा गया है कि जहां से भी शिकायत आती है, वहां पर पहल के आधार पर मशीनों से सफाई का काम किया जाए।

अधिकारियों के लिए खरीदीं चार गाड़ियां
नगर निगम ने इस दौरान अपने अधिकारियों के लिए भी गाड़ियां खरीदी हैं। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य नगर निगम को मजबूत बनाना है। इसी कड़ी में गाड़ियां खरीदी हैं। इससे स्टाफ को काफी फायदा मिलेगा। वे आसानी से अपनी ड्यूटी को पूरा कर पाएंगे। विशेषकर फील्ड स्टाफ को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed