{"_id":"621d21e5d8c6bf26c230f313","slug":"now-people-will-get-freedom-from-the-traffic-jam-of-kharar-highway-kurali-will-reach-directly-mohali-news-pkl443381392","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खरड़ हाईवे के जाम से मिलेगी मुक्ति, सीधे पहुंचेंगे कुराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खरड़ हाईवे के जाम से मिलेगी मुक्ति, सीधे पहुंचेंगे कुराली
विज्ञापन
खरड़। भले ही खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से नया फ्लाईओवर बना दिया गया है। लेकिन शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक कम करने और होने वाले सड़क हादसे रोकने की दिशा में केंद्र सरकार ने नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक आईटी सिटी चौक (पीआर-7) से कुराली तक एक नई सड़क बनाई जाएगी। इस संबंधी कई गांवों की जमीन एक्वायर की जानी है। लेकिन इस मामले में अब किसान सरकार के खिलाफ संघर्ष की राह पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जमीन को उचित कलेक्टर रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। ऐेसे में अब जमीन मालिकों ने आरपार की जंग लड़ने का फैसला लिया है। किसानों ने दो मार्च को डीसी ऑफिस के बाहर रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड से आईटी चौक होते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से कुराली तक एक नया हाईवे बनाया जा रहा है। यह बिल्कुल शहर के बाहर से बनना शुरू होगा। इतना ही नहीं इसके बनने के बाद खरड़ में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह और उप प्रधान चरणजीत सिंह ढींढसा ने बताया कि जिले से संबंधित 28 गांवों की 400 एकड़ जमीन के मामले को सरकार की ओर से अभी तक कोई भी हल नहीं निकाला गया है। यह हाईवे करीब 32 किलोमीटर दूरी तक बनेगा। उन्होंने बताया कि गांव झिंगड़ा, पीर सोहाना, गोबिंदगढ़, गीगेमाजरा, नगारी, गुडाणा, ढोलपुर, चडियाला, मोयेमाजरा, पोपना, रंगियां, मछली कलां और बजहेड़ी समेत कई अन्य गांवों की कीमती जमीन इस सड़क में आ रही है। इसका सरकार की ओर से क्लेक्टर रेट कम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहाली जिले से संबंधित जमीन की कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये प्रति एकड़ चल रही है। लेकिन प्रशासन ने मनमर्जी करके इसका क्लेक्टर रेट तय कर दिया है, जो कि किसानों के साथ अन्याय है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार की मौजूदा कीमत के मुताबिक ही जमीन का भाव तय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से किसानों की मांग नहीं मानी गई तो किसान अपनी जमीन पर सड़क नहीं बनाने देंगे। कमेटी की ओर से इस संबंध में 2 मार्च को डीसी मोहाली के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।
इस अवसर पर रणबीर सिंह, ग्रेवाल भोला, नंबरदार अमरीक सिंह, साहिब सिंह, जरनैल सिंह, हरजीत सिंह, नरमेल सिंह, दीदार सिंह, परविंदर सिंह, भगवान सिंह, जसविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
हल होगी मोहाली, खरड़ और कुराली में जाम की समस्या
जानकारी के मुताबिक इस सड़क के बनने से सबसे ज्यादा फायदा मोहाली, खरड़ और कुराली को होगा। क्योंकि इस सड़क के बनते ही पंजाब, हिमाचल और जम्मू के जिन वाहनों को अंबाला या दिल्ली की ओर जाना होगा तो वह इसी रूट को चुनेंगे। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक काफी कम हो जाएगा। लोग आसानी से अपना सफर कर पाएंगे। वहीं, यह रूट वैकल्पिक मार्ग रहेगा। किसी भी तरह के धरने या जाम की स्थिति में फिर ट्रैफिक नहीं रुकेगा।
अब चंडीगढ़ जाए बिना सीधे पहुंचेंगे मुल्लांपुर
वहीं, दूसरी ओर अब मोहाली से अगर लोगों को न्यू चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश या पंजाब में जाना है, तो उनका सफर भी आसान हो जाएगा। क्योंकि गमाडा की ओर से सन्नी एनक्लेव से न्यू चंडीगढ़ तक सड़क बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट पर गमाडा की ओर से काम किया जा रहा है। ड्रेनेज लाइन से अन्य चीजों को विकसित करने की दिशा में काम किया जाना है।